दिवाली पर जियो का तोहफा, अब आप भी ले सकते हैं Jio 5G का मजा, बस करना होगा ये काम

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 21 Oct 2022 04:32 PM IST
सार

जियो ने देश के चार प्रमुख शहरों में दशहरा से 5जी सेवा का बीटा ट्रायल शुरू कर दिया है। इस शहरों में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी शामिल हैं।

विज्ञापन
jio true 5g service will be expanding in india how to get invite jio welcome offers
jio true 5g - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने दिवाली से 5G नेटवर्क में ज्यादा यूजर्स को फायदा देने की घोषणा की है। भारत में सबसे बड़े सब्सक्राइबर बेस वाली टेलिकॉम कंपनी देश के चुनिंदा शहरों में 5G नेटवर्क पर अब ज्यादा ग्राहकों को 1Gbps तक की स्पीड देने वाली है। साथ ही कंपनी वेलकम ऑफर के तहत पहले से ज्यादा लोगों को लाभ देने वाली है। बता दें कि जियो ने दशहरा से देश में ट्रू-5जी सर्विस का बीटा ट्रायल शुरू कर दिया है। इस ट्रायल को कुछ चुनिंदा शहरों में ही शुरू किया गया है।

    कंपनी ने फिलहाल इस सर्विस को सर्विस ऑन इनविटेशन के दौर पर पेश किया है, जिसमें मौजूदा Jio यूजर्स में से कुछ चुनिंदा यूजर्स को इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए इनवाइट भेजा गया है। इन यूजर्स को 1GBPS तक की स्पीड के साथ अनलिमिटेड 5जी डाटा दिया गया है। अब कंपनी इस प्लान में वेलकम ऑफर के तहत ज्यादा लोगों को लाभ देने वाली है। यानी अब ज्यादा यूजर्स इन Jio ट्रू 5G सर्विस का एक्सपीरियंस ले सकेंगे।

    विज्ञापन

    जियो ने देश के चार प्रमुख शहरों में दशहरा से 5जी सेवा का बीटा ट्रायल शुरू कर दिया है। इस शहरों में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी शामिल हैं। बता दें कि एयरटेल ने देश के प्रमुख आठ शहरों दिल्ली, मुंबई, वाराणसी, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, सिलीगुड़ी और कोलकाता में 5G सर्विस को शुरू किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें