Apple One सर्विस भारत में हुई लॉन्च, जानें इसके बारे में

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 31 Oct 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
Apple One Launched in India price and How to Sign Up
apple one - फोटो : apple

    एपल ने अपनी नई सेवा भारत में लॉन्च कर दी है। एपल की इस सेवा का नाम Apple One है जो कि एक सब्सक्रिप्शन आधारित सेवा है। इस एक ही सर्विस के तहत आपको Apple Music, Apple TV+, Apple Arcade और iCloud स्टोरेज जैसी सेवाएं मिलेंगी। Apple One को भारत में दो वेरियंट में पेश किया गया है जिनमें निजी और फैमिली प्लान शामिल हैं।

    निजी पैक की कीमत 195 रुपये प्रति महीने है, जबकि फैमिली पैक की कीमत 365 रुपये प्रति महीने रखी गई है। 195 रुपये वाले प्लान में Apple Music, Apple TV+, Apple Arcade और iCloud की 50 जीबी स्टोरेज मिलेगी, वहीं 395 रुपये वाले फैमिली पैक में Apple Music, Apple TV+, Apple Arcade और iCloud की 200 जीबी स्टोरेज मिलेगी। फैमिली पैक में छह लोगों के साथ आईडी शेयर की जा सकेगी।

    विज्ञापन

    Apple One के लिए कैसे करें साइनअप

    एपल वन में साइनअप के लिए आपको एप स्टोर पर जाना होगा। इसके बाद अपनी प्रोफाइल पर क्लिक करें। इसके बाद सब्सक्रिप्शन के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद Try it now और फिर Get Apple One का विकल्प मिलेगा। लॉन्चिंग ऑफर के तहत कंपनी आपको एक महीने की सेवा फ्री में दे रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें