iPad ने बचाई बाप-बेटी की जान, विमान क्रैश होने के बाद नहीं मिल रही थी लोकेशन
एपल के प्रोडक्ट महंगे तो होते हैं, ये तो सभी लोग जानते हैं, लेकिन ये लोगों की जान कैसे बचाते हैं यह बहुत ही कम लोग जानते हैं। एपल वॉच की वजह से फलां आदमी की जान बची, ऐसे खबरें हम अक्सर सुनते हैं।

विस्तार
एपल के प्रोडक्ट महंगे तो होते हैं, ये तो सभी लोग जानते हैं, लेकिन ये लोगों की जान कैसे बचाते हैं यह बहुत ही कम लोग जानते हैं। एपल वॉच की वजह से फलां आदमी की जान बची, ऐसे खबरें हम अक्सर सुनते हैं। अब एक Apple iPad की वजह से बाप-बेटी की जान बची है। प्लेन क्रैश होने के बाद iPad से आ रहे जीपीएस सिग्नल की वजह से 13 साल की बेटी और पायलट बाप की जान बची है। आइए जानते हैं पूरा मामला...
यह पूरा मामला अमेरिका के पेंसिल्वेनिया शहर का है, जहां पिछले सप्ताह विकेंड पर 58 साल के पायलट पिता और 13 वर्षीय बेटी ने एक टू शीटर विमान से उड़ान भरी थी लेकिन महज 5 मिनट बाद ही विमान का संपर्क राडार से टूट गया। बाद में विमान क्रैश हो गया। अमेरिकी एयरफोर्स ने पांच घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन में 30 वॉलेंटियर शामिल थे। रेस्क्यू के खत्म होने के बाद जब पायलट ने अपनी पत्नी को फोन किया, उसके बाद क्रैश वाली लोकेशन का पता लगा।
रेस्क्यू टीम को जैसे ही इसके बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने पायलट की बेटी के आईपैड के जीपीएस सिग्नल को ट्रैक किया तो बेटी की लोकेशन भी मिल गई जिसके बाद बाप-बेटी दोनों को बचाया गया। रेस्क्यू टीम को यदि समय पर जीपीएस सिग्नल नहीं मिला होता तो ठंड की वजह से दोनों की मौत हो जाती। पिता और पुत्री घने जंगल में पूर्व-हाइपोथर्मिक अवस्था में पाए गए। दोनों को मामूली चोटें आईं हैं। दोनों का इलाज चल रहा है।
- एंड्रॉयड 12: ओप्पो ने जारी किया ColorOS 12, इन छह फोन को इस दिन मिलेगा अपडेट
- PUBG New State: डाउनलोड्स का आंकड़ा एक करोड़ के पार, एक सप्ताह पहले ही हुआ है लॉन्च
- राहत: दो घंटे तक ठप रहने के बाद शुरू हुईं अमेजन, स्पॉटीफाई और गूगल क्लाउड की सेवाएं
- अपडेट: डेस्कटॉप पर बदल जाएगा व्हाट्सएप, विंडोज और मैकओएस के लिए नए एप पर चल रहा काम