एंड्रॉयड 12: ओप्पो ने जारी किया ColorOS 12, इन छह फोन को इस दिन मिलेगा अपडेट
ColorOS 12 का पहला अपडेट 17 नवंबर को Oppo Find X2 को मिलेगा। इसके अलावा OPPO Reno6 Pro 5G और Reno6 Pro 5G Diwali edition को 22 नवंबर से अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा।

विस्तार
ओप्पो ने एंड्रॉयड 12 पर आधारित ColorOS 12 के बीटा वर्जन का अपडेट जारी कर दिया है। इस अपडेट की शुरुआत आज यानी 17 नवंबर से हो चुकी है। सबसे पहले ColorOS 12 का अपडेट Oppo Find X2 को मिलेगा। इसके बाद अन्य फोन को अपडेट मिलेंगे। ओप्पो इंडिया ने ColorOS 12 पाने वाले कुछ स्मार्टफोन की लिस्ट और टाइमलाइन भी जारी की है। इस अपडेट के बाद यूजर्स को नई थीम, विजुअलाइज्ड बैटरी डैशबोर्ड, एंटी पीपिंग नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स मिलेंगे।
ओप्पो के कौन से फोन को कब मिलेगा ColorOS 12 का अपडेट
ColorOS 12 का पहला अपडेट 17 नवंबर को Oppo Find X2 को मिलेगा। इसके अलावा OPPO Reno6 Pro 5G और Reno6 Pro 5G Diwali edition को 22 नवंबर से अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा। Reno6 5G को ColorOS 12 का अपडेट 25 नवंबर से मिलेगा। कंपनी ने कहा है कि ColorOS 12 का अपडेट OPPO Find, Reno, F और A सीरीज के फोन को भी मिलेगा।

ओप्पो ने हाल ही में अपने नए और बजट स्मार्टफोन Oppo A16K को फिलीपींस में लॉन्च किया है। Oppo A16K एक बजट स्मार्टफोन है जो कि Oppo A16 का अपग्रेडेड वर्जन है। Oppo A16K के साथ वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर और सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
Oppo A16K की कीमत और उपलब्धता
Oppo A16K के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 6,999 फिलीपींस पेसो यानी करीब 10,300 रुपये है। Oppo A16K को ब्लैक और ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। भारतीय बाजार में Oppo A16K की उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसी साल सितंबर में Oppo A16 को भारत में 13,990 रुपये में लॉन्च किया गया है।
- PUBG New State: डाउनलोड्स का आंकड़ा एक करोड़ के पार, एक सप्ताह पहले ही हुआ है लॉन्च
- राहत: दो घंटे तक ठप रहने के बाद शुरू हुईं अमेजन, स्पॉटीफाई और गूगल क्लाउड की सेवाएं
- अपडेट: डेस्कटॉप पर बदल जाएगा व्हाट्सएप, विंडोज और मैकओएस के लिए नए एप पर चल रहा काम
- काम की बात: अब बिना आपकी परमिशन के कोई दूसरा व्यक्ति नहीं खोल पाएगा व्हाट्सएप अकाउंट, जानिए क्या है ट्रिक