Apple का ऑनलाइन स्टोर 23 सितंबर को होगा भारत में लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 18 Sep 2020 10:29 AM IST
सार
विज्ञापन
Apple India Online Store News: Apple Brings Online Store to India September 23
Apple इंडिया ऑनलाइन स्टोर - फोटो : amarujala

    विस्तार

    यदि आपको भी इस बात से शिकायत है कि भारत में एपल का अपना ऑनलाइन स्टोर नहीं है तो यह खबर आपके लिए है। एपल का पहला ऑनलाइन स्टोर 23 सितंबर को भारत में लॉन्च हो रहा है। इसकी जानकारी एपल के सीईओ टिम कुक ने ट्वीट करके दी है। एपल के ऑनलाइन स्टोर में कंपनी के सभी प्रोडक्ट्स मिलेंगे। इसके अलावा ग्राहकों को सीधे तौर पर कस्टमर सपोर्ट भी मिलेगा। बता दें कि अभी तक एपल के सभी प्रोडक्ट की बिक्री अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसे ऑनलाइन स्टोर से हो रही है।

    पिछले महीने ही ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि दिवाली से पहले एपल का ऑनलाइन स्टोर भारत में लॉन्च हो जाएगा। एपल के ऑनलाइन स्टोर से आप कंपनी के प्रोडक्ट तो खरीद ही सकेंगे, साथ ही एपल के स्पेशलिस्ट आपको प्रोडक्ट के बारे में पूरी जानकारी भी देंगे। इसके अलावा भारतीय ग्राहकों को अब सीधे एपल की ओर से कस्टमर सपोर्ट और गाइडेंस मिलेगा। खास बात यह है कि भारतीय ग्राहकों को कस्टमर केयर की सुविधा अंग्रेजी के अलावा हिंदी में भी मिलेगी।

    विज्ञापन

    भारत में ऑनलाइन स्टोर के लॉन्चिंग को लेकर एपल के रिटेल के हमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष डिडरे ओ ब्रायन ने कहा, 'भारत में अपने विस्तार पर हमें गर्व है और हम सभी अपने ग्राहकों और उनके समुदायों का समर्थन करना चाहते हैं। हम जानते हैं कि हमारे यूजर्स कनेक्ट रहने, सीखने और क्रिएटिव बने रहने के लिए टेक्नोलॉजी पर भरोसा कर रहे हैं और ऐसे लोगों की इन जरूरतों को पूरा करने के लिए हम इस महत्वपूर्ण समय में एपल के ऑनलाइन स्टोर को भारत में ला रहे हैं।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एपल के ऑनलाइन स्टोर से आप कस्टम मैक खरीद सकेंगे। इसके अलावा छात्रों को प्रोडक्ट की खरीदारी पर छूट भी मिलेगी। आईपैड, मैक जैसे प्रोडक्ट पर छात्रों को छूट के साथ आसान ईएमआई की सुविदा मिलेगी। इसके अलावा आप एपल केयरप्लस (Apple Care+) खरीदकर भी अपने प्रोडक्ट की वारंटी दो साल तक बढ़ा सकेंगे। एपल के ऑनलाइन स्टोर से प्रोडक्ट की डिलीवरी ब्लूडर्ट के जरिए 24 घंटे से लेकर 72 घंटे के अंदर होगी। आप एपल के स्टोर से गिफ्ट पैकेजिंग भी खरीद सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें