Android यूजर्स के लिए खूशखबर: नए अपडेट के साथ मिलेगी सैटेलाइट कनेक्टिविटी, बिना नेटवर्क कर सकेंगे मैसेज

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 21 Jul 2023 03:16 PM IST
सार

इस सुविधा की मदद से बिना मोबाइल इंटरनेट के भी मैसेज किया जा सकता है। यह एक ऐसी तकनीक है जिसका उपयोग पहले से ही किया जा रहा है।

विज्ञापन
Android 14 to Get Satellite SMS Capability know how to use SOS SMS
satellite connectivity - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आप एंड्रॉयड यूजर्स हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। जल्द ही गूगल अपने एंड्रॉयड 14 के साथ सैटेलाइट एसएमएस क्षमता (Satellite SMS Capability) की सुविधा देने वाला है। इस सुविधा की मदद से बिना मोबाइल इंटरनेट के भी मैसेज किया जा सकता है। यह एक ऐसी तकनीक है जिसका उपयोग पहले से ही किया जा रहा है। विशेष रूप से आईफोन यूजर्स को सैटेलाइट कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है। एपल ने आईफोन 14 सीरीज के साथ सैटेलाइट कनेक्टिविटी को जारी किया था।

    सैटेलाइट कनेक्टिविटी के जरिए आपातकालीन स्थिति में SOS मैसेज किया जा सकता है। सैटेलाइट सुविधा का उपयोग करके, कोई व्यक्ति सेलुलर और वाई-फाई कवरेज के बिना भी सैटेलाइट के माध्यम से आपातकालीन एसएमएस भेज सकता है। सैटेलाइट के माध्यम से लोगों के साथ लोकेशन को भी शेयर किया जा सकता है। यह उन लोगों के लिए काफी काम की तकनीक है जो बिना मोबाइल नेटवर्क वाले क्षेत्रों, जैसे जंगलों या ग्रामीण कस्बों में फंसे हुए हैं।

    विज्ञापन

    गूगल अपने नए सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर को सबसे पहले गूगल पिक्सल फोन के लिए जारी करेगा। इसके बाद अन्य डिवाइस को इसका एक्सेस दिया जाएगा। इसकी पुष्टि Google Pixel टीम ने की है। ध्यान दें कि यह सुविधा एंड्रॉयड 14 के अपडेट के साथ आएगी। लेकिन एंड्रॉयड 14 पर चलने वाली हर डिवाइस सैटेलाइट एसएमएस सुविधा को सपोर्ट करने में सक्षम नहीं होगी, क्योंकि इसके साथ हार्डवेयर लिमिटेशन्स भी हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें