Amazon Prime Membership Price Hike: 50 फीसदी तक महंगा होगा सब्सक्रिप्शन, अभी सस्ते में ले सकते हैं मेंबरशिप, देखें प्राइस लिस्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 21 Oct 2021 02:47 PM IST
सार

अमेजन प्राइम की मेंबरशिप 50 फीसदी तक महंगी होने वाली है जिसके बाद वार्षिक मेंबरशिप की कीमत 1,499 रुपये हो जाएगी जो कि फिलहाल 999 रुपये है। इस असर मासिक और तिमाही प्लान पर भी पड़ेगा।

विज्ञापन
amazon prime membership price hike in india hike upto 50 percent know price list
अमेजन प्राइम मेंबरशिप कीमत: Amazon Prime - फोटो : amarujala

    विस्तार

    यदि आप भी अमेजन प्राइम (Amazon Prime) की मेंबरशिप लेने की सोच रहे हैं तो इसमें देरी मत कीजिए। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि जल्द ही अमेजन प्राइम की मेंबरशिप 50 फीसदी तक महंगी होने वाली है जिसके बाद वार्षिक मेंबरशिप की कीमत 1,499 रुपये हो जाएगी जो कि फिलहाल 999 रुपये है। इसका असर मासिक और तिमाही प्लान पर भी पड़ेगा। अमेजन प्राइम मेंबरशिप वाले ग्राहकों को स्पेशल ऑफर मिलते हैं और सेल के दौरान अन्य ग्राहकों से पहले शॉपिंग का मौका मिलता है। इसके अलावा अमेजन प्राइम वीडियो, अमेजन म्यूजिक, प्राइम रीडिंग और प्राइम गेमिंग की भी सुविधा मिलती है।

    कितनी हो जाएगी अमेजन प्राइम मेंबरशिप की कीमत

    नए अपडेट के बाद अमेजन प्राइम मेंबरशिप का 999 रुपये वाला पैक 1,499 रुपये का हो जाएगा। इसकी वैधता 12 महीने की है। वहीं 329 रुपये वाला तिमाही प्लान 459 रुपये का हो जाएगा और 129 रुपये वाले मासिक प्लान की कीमत 179 रुपये हो जाएगी। नई कीमत की शुरुआत जल्द हो जाएगी, हालांकि अमेजन ने इसके लिए कोई तारीख तय नहीं की है। अमेजन प्राइम को पांच साल पहले भारत में पेश किया गया था।

    विज्ञापन

    18-24 साल युवा ग्राहकों के लिए भी नया अपडेट

    अमेजन प्राइम 18-24 आयु वर्ग के उन ग्राहकों के लिए भी कीमतों में बदलाव करने वाला है जो कि मई 2021 से प्राइम यूथ ऑफर (Prime Youth Offer) का हिस्सा हैं, हालांकि नए अपडेट के बाद युवा ग्राहकों को फायदा ही होगा, क्योंकि युवा ग्राहकों के लिए मासिक और तिमाही प्राइम मेंबरशिप की कीमत को 164 रुपये से घटाकर 64 रुपये और 299 रुपये को घटाकर 89 रुपये कर दिया गया है और सालाना शुल्क को 749 रुपये से घटाकर 499 रुपये कर दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें