Android 12: वीवो ने जारी की लिस्ट, इन फोन को जल्द मिलेगा एंड्रॉयड 12 का अपडेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 21 Oct 2021 01:05 PM IST
सार

वीवो ने अपने इन दोनों फोन Vivo X7 Pro, Vivo X70 Pro+ के लिए ZEIS के साथ साझेदारी की है। दोनों फोन की डिजाइन प्रीमियम है। वहीं Vivo X70 Pro+ की बॉडी सेरेमिक ग्लास की है।

विज्ञापन
vivo to Rollout FunTouch OS Beta version based on Android 12 Beta
Vivo X70 Pro Plus - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    गूगल ने हाल ही में गूगल पिक्सल 6 सीरीज के लिए एंड्रॉयड 12 के अपडेट का एलान किया है। गूगल के इस एलान के बाद अब वीवो ने अपने उन स्मार्टफोन की लिस्ट जारी की है जिन्हें जल्द एंड्रॉयड 12 आधारित FunTouch OS बीटा का अपडेट मिलेगा। वीवो ने एंड्रॉयड 12 के लिए जिन फोन की लिस्ट जारी है उनमें X,V,Y और S सीरीज के स्मार्टफोन शामिल हैं।

    वीवो के कौन-से स्मार्टफोन को कब मिलेगा अपडेट

    नवंबर 2021 के अंत तक – vivo X70 Pro+दिसंबर 2021 के अंत तक – vivo X60 Pro+, vivo X60 Pro, vivo X60, vivo V21, vivo Y72 5Gजनवरी 2022 के अंत तक – vivo X70 Pro, vivo V21e, vivo V20 2021, vivo V20, vivo Y21, vivo Y51A, vivo Y31मार्च 2022 के अंत तक – vivo X50 Pro, vivo X50, vivo V20 Pro, vivo V20 SE, vivo Y33s, vivo Y20G, vivo Y53s, vivo Y12sअप्रैल 2022 की शुरुआत में – vivo S1, vivo Y19अप्रैल 2022 के अंत तक – vivo V17 Pro, vivo V17, vivo S1 Pro, vivo Y73, vivo Y51, vivo Y20, vivo Y20i, vivo Y30

    विज्ञापन

    वीवो ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी एक्स70 सीरीज को लॉन्च की है। वीवो की इस सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन भारत में पेश किए गए हैं जो कि Vivo X7 Pro और Vivo X70 Pro+ हैं। वीवो ने अपने इस फोन में खुद का इमेजिंग प्रोसेसर V1 दिया है। इसके अलावा फोन के साथ गिंबल कैमरा का भी सपोर्ट है। वीवो ने अपने इन दोनों फोन Vivo X7 Pro, Vivo X70 Pro+ के लिए ZEIS के साथ साझेदारी की है। दोनों फोन की डिजाइन प्रीमियम है। वहीं Vivo X70 Pro+ की बॉडी सेरेमिक ग्लास की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Android 12: वीवो ने जारी की लिस्ट, इन फोन को जल्द मिलेगा एंड्रॉयड 12 का अपडेट

    Vivo X70 Pro+ के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज कीमत 79,990 रुपये है और इसकी बिक्री 12 अक्तूबर से होगी। वहीं Vivo X70 Pro के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 46,990 रुपये, 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 49,990 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 52,990 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें