Amazon से बुक करें फ्लाइट का टिकट, मिलेगा 2,000 रुपये तक का कैशबैक

आपमें से कई लोग ई-कॉमर्स साइट अमेजन का इस्तेमाल करते होंगे। ऐसे में अमेजन पर आपका अकाउंट भी होगा। अभी तक आप अमेजन से रिचार्ज और शॉपिंग कर रहे थे लेकिन अब अमेजन ने फ्लाइट टिकट बुक करना का भी विकल्प दे दिया है। अब आप Amazon पर अमेजन पे की मदद से आराम से जहाज का टिकट बुक कर सकते हैं। फ्लाइट बुकिंग के लिए आप अमेजन की साइट या मोबाइल ऐप दोनों की मदद ले सकते हैं। फ्लाइट बुकिंग के लिए अमेजन ने क्लियरट्रिप के साथ साझेदारी की है। हालांकि आपको सिर्फ घरेलू फ्लाइट बुक करने का ही विकल्प मिलेगा।
ऑफर्स की बात करें तो कंपनी 2,000 रुपये तक का कैशबैक दे रही है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक यदि आप 8,000 रुपये से कम कीमत का टिकट बुक करते हैं तो प्राइम मेंबर्स को 800 रुपये का कैशबैक और नॉन-प्राइम मेंबर्स को 400 रुपये कैशबैक मिलेंगे। यदि आप 8,000 रुपये से 19,999 रुपये के बीच टिकट बुक करते हैं तो प्राइम मेंबर को 1,200 रुपये और नॉन-प्राइम मेंबर्स को 8,00 रुपये का कैशबैक और 20,000 रुपये से अधिक का टिकट बुक करने पर प्राइम मेंबर्स को 2,000 रुपये का कैशबैक और नॉन-प्राइम मेंबर्स को 1,600 रुपये का कैशबैक मिलेगा।
- घंटों PUBG खेलने वाली महिला ने मांगा तलाक, कहा- जिसके साथ खेलती हूं, उसी के साथ रहूंगी
- Tata Sky फायर स्टिक, 249 रुपये में बिना सेटअप बॉक्स देखें टीवी, जानें सेटअप करने का तरीका
- TikTok पर हथियार लहराकर किया डांस, दो युवकों को घर से उठा ले गई पुलिस
- 4500mAh बैटरी वाले फोन की कीमत हुई 4 हजार रुपये की कमी, मिलेगा डुअल कैमरा