4500mAh बैटरी वाले फोन की कीमत हुई 4 हजार रुपये की कमी, मिलेगा डुअल कैमरा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 17 May 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
Infinix Note 5 Price cut in India upto Rs 4000 on flipkart big shopping days
Infinix Note 5

    यदि आप भी किसी ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं जिसकी कीमत कम हो और आपको रैम और स्टोरेज अधिक मिले। साथ ही दमदार सेल्फी कैमरा मिले तो यह खबर आपके लिए है। मोबाइल निर्माता कंपनी इनफिनिक्स ने पिछले साल भारत में Infinix Note 5 को लॉन्च किया था। अब यह फोन 4 हजार रुपये की कटौती के साथ मिल रहा है। फोन को फ्लिपकार्ट पर चल रही बिग शॉपिंग डेज में खरीदा जा सकता है।

    Infinix Note 5
    Infinix Note 5

    Infinix Note 5 की नई कीमत

    Infinix Note 5 को पिछले साल अगस्त में भारत में 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया, लेकिन अब इस फोन को 6,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस कीमत में आपको 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इस वेरियंट को भारत में 11,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

    Infinix Note 5
    Infinix Note 5

    इनफिनिक्स नोट 5 की स्पेसिफिकेशन

    फोन में 5.99 इंच की फुए एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके अलावा फोन में डुअल सिम, डुअल VoLTE, आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो 8.1 (एंड्रॉयड वन), मीडियाटेक हीलियो पी23 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन की बॉडी ग्लास की मिलेगी और डिस्प्ले पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन भी है। ग्राफिक्स के लिए फोन में माली जी71 जीपीयू मिलेगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें