अमेजन फ्लेक्स डिलीवरी प्रोग्राम भारत के 35 नए शहरों में शुरू, पार्ट टाइम कमाई का खुलेगा रास्ता

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 18 Jun 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
Amazon India Expands Amazon Flex Delivery Program to More Than 35 Cities
amazon flex - फोटो : amazon

    अमेजन इंडिया ने आज देश के 35 से ज्यादा शहरों में अमेजन फ्लेक्स डिलीवरी प्रोग्राम के विस्तार की घोषणा की है। इस वैश्विक डिलीवरी प्रोग्राम को जून 2019 में लॉन्च किया गया था और इसका लक्ष्य पार्ट टाइम काम के अवसर निर्मित करना था।

    इस प्रोग्राम के तहत लोग पार्ट टाइम काम करके पैकेजेस की डिलीवरी कर प्रति घंटा 120 से 140 रुपये कमा सकते हैं। जून 2019 में लॉन्च हुआ यह प्रोग्राम तीन शहरों तक ही सीमित था, लेकिन अब इसे 35 शहरों तक पहुंचाया गया है।

    विज्ञापन

    इस विस्तार ने मेट्रो शहरों और नॉन-मेट्रो शहरों, जैसे रायपुर, हुबली, ग्वालियर और नासिक आदि में लोगों के लिए पार्ट-टाइम काम के हजारों अवसर निर्मित किए हैं। अमेजन फ्लेक्स प्रोग्राम के विस्तार से कंपनी की डिलीवरी क्षमता बढ़ाने से ऐसे समय में और मदद मिलेगी, जब देशभर के ग्राहक अपने घर पर उत्पादों की सुरक्षित आपूर्ति के लिए अमेजन इंडिया की सेवाओं पर निर्भर हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    प्रकाश रोचलानी, निदेशक, लास्ट माइल ट्रांसपोर्टेशन, अमेजन इंडिया ने कहा, 'पिछले एक वर्ष में हमें अमेजन फ्लेक्स प्रोग्राम के लिए हजारों ऐसे लोगों से बेहतरीन रिस्पांस मिला है, जिन्हें अमेजन के ग्राहकों को डिलीवरी कर लाभ पहुंचा है। अमेजन फ्लेक्स के पार्टनर्स पार्ट टाइम काम के अवसर का आनंद लेते हैं और अपने खाली समय में कमाई करते हैं, खासकर इस समय, जब देशव्यापी लॉकडाउन के प्रभाव से देश की अर्थव्यवस्था उबर रही है। उनकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम उचित सावधानियां बरत रहे हैं। हम 35 से अधिक शहरों में इस प्रोग्राम का दायरा बढ़ा रहे हैं और इसके जरिए अमेजन फ्लेक्स ग्राहकों की सेवा के महत्व में भारी वृद्धि करेगा, ताकि वे घर पर रहें और सामाजिक दूरी का पालन करें।'

    इच्छुक डिलीवरी पार्टनर्स साइन-अप कर अपना शेड्यूल चुन सकते हैं और पैकेजेस डिलीवर कर सकते हैं। यह पूरा काम अमेजन फ्लेक्स एप के इस्तेमाल से हो सकता है। इसके अलावा आप अधिक जानकारी के लिए https://flex.amazon.in पर भी जा सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें