Coronavirus Lockdown: HUAMI ने अमेजफिट स्मार्टवॉच की वारंटी दो महीने बढ़ाई

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 01 Apr 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
Amazfit HUAMI offer 2 month warranty on smartwatch know all about about it
Huami Amazfit GTR - फोटो : huami

    भारत में कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए टेक्नोलॉजी कंपनी हुआमी ने अमेजफिट स्मार्टवॉच पर मिलने वाली वारंटी को दो महीने के लिए बढ़ा दिया है। कंपनी ने इस मुश्किल स्थिति में लोगों की मदद करने के मकसद से यह कदम उठाया है। इससे पहले भी हुआमी ने पिछले सप्ताह N 95 मास्क की आपूर्ति के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 91-85954 38550 जारी किया था।

    इसे भी पढ़ें: Xiaomi ने दिया झटका, एमआई और रेडमी स्मार्टफोन की कीमतों में हुई बढ़ोतरी

    कंपनी का कहना है कि इस मुश्किल समय में हम लोगों की सहायता करना चाहते है और इसलिए हमने वारंटी का विस्तार किया है। साथ ही कंपनी ने आगे कहा है कि हम कोरोना वायरस से लड़ने के लिए भारत के साथ खड़े हैं।

    विज्ञापन

    अमेजफिट जल्द लॉन्च करेगी नए स्मार्टवॉच

    अमेजफिट अप्रैल के अंत में खास स्मार्टवॉच लॉन्च करने की तैयारी में है। यूजर्स को इस वॉच में तमाम ऐसे फीचर्स मिलेंगे, जो शायद ही अन्य वॉच में मौजूद होंगे। इसके अलावा Amazfit Powebuds को भी बाजार में उतारा जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अब तक दोनों डिवाइसेज की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें