Airtel ने लॉन्च किया 220 रुपये से कम का प्लान, मिलेगा 39.2GB

Airtel ने के बार नए प्लान के साथ वापसी की तैयारी की है। एयरटेल ने इस बार 219 रुपये का एक प्री-पेड प्लान पेश किया है, हालांकि इस प्लान में एयरटेल के मौजूदा 199 रुपये वाले प्लान के फायदे ही मिलेंगे लेकिन 219 रुपये के प्लान में फ्री में हेल्लो ट्यून की सुविधा मिलेगी।
टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट की मुताबिक एयरटेल के 219 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 39.2 जीबी डाटा मिलेगा यानी इस प्लान में रोज 1.4 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में रोज 100 मैसेज भी मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।
वैस कुल मिलाकर देखा जाए तो इस प्लान में भी 199 रुपये के प्लान वाली सुविधाएं मिल रही हैं, ऐसे में इस प्लान में हेल्लो ट्यून की एक्स्ट्रा सर्विस मिल रही है तो अगर आपको हेल्लो ट्यून नहीं चाहिए तो आपके लिए 199 रुपये का प्लान बेहतर होगा।
बता दें कि इससे पहले कंपनी ने 49 रुपये का एक डाटा प्लान लॉन्च किया है जिसमें 3 जीबी डाटा मिल रहा है। इस प्लान की वैधता 1 दिन की है और यह प्लान सिर्फ प्री-पेड यूजर्स के लिए है। इस प्लान में पहले 2 जीबी डाटा मिलता था। इसके अलावा कंपनी के पास कई दूसरे प्लान भी है जिसमें काफी डाटा मिल रहा है। जैसे- 92 रुपये वाले प्लान में 6 जीबी डाटा मिल रहा है और इसकी वैधता 7 दिनों की है।