Airtel Vs Jio: प्री-पेड टैरिफ बढ़ने के बाद अब किसका प्लान है सस्ता, पूरी लिस्ट देखें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 22 Nov 2021 11:31 AM IST
विज्ञापन
Airtel Tariff hike How it compete with Jio Now which prepaid plan is cheap
Jio vs Airtel - फोटो : amarujala

    Airtel ने चुपके से अपने प्री-प्लान महंगे कर दिए हैं। एयरटेल के इस कदम के बाद उसका सबसे सस्ता प्री-पेड प्लान 99 रुपये का हो गया है जिसकी कीमत पहले 79 रुपये थी। इसके अलावा कई अन्य प्लान की कीमतें बढ़ी हैं। इस फैसले से एयरटेल को अपनी एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) 200 रुपये तक बढ़ने की उम्मीद है। एयरटेल के इस फैसले के बाद वोडाफोन आइडिया और जियो भी अपने प्लान महंगे कर सकते हैं। खैर, आइए फिलहाल जानते हैं कि एयरटेल के मुकाबले इस वक्त जियो का प्लान कितना सस्ता है।

    Jio 98 plan
    Jio 98 plan - फोटो : jio.com

    99 रुपये का प्लान

    एयरटेल का सबसे सस्ता प्री-पेड प्लान पहले 79 रुपये का था जो कि अब 99 रुपये का हो गया है। इसकी कीमत में 20 रुपये का इजाफा हुआ है। इस प्लान में आपको 99 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा। इसके अलावा 200एमबी डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा नहीं है।

    जियो के पास 98 रुपये का प्लान है जिसके साथ 14 की वैधता मिलती है और हर रोज 1.5 जीबी डाटा मिलता है। इसमें ्अनलिमिटेड कॉलिंग भी है। ऐसे में डाटा और कॉलिंग के कारण यह प्लान भी एयरटेल के मुकाबले सस्ता है।

    Jio 149 Plan
    Jio 149 Plan - फोटो : jio.com

    149 रुपये वाला प्लान

    एयरटेल का 149 रुपये वाला प्लान अब 179 रुपये का हो गया है। इस प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ कुल 2 जीबी डाटा, रोज 100 एसएमएस और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।

    जियो के 149 रुपये वाले प्लान में आपको रोज 1 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 एसएमएस की सुविधा है। ऐसे में जियो का यह प्लान एयरटेल के मुकाबले 30 रुपये सस्ता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें