Airtel ने लॉन्च किए दो नए प्री-पेड प्लान, फ्री में मिलेगा Disney+Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 20 Aug 2020 10:13 AM IST
विज्ञापन
Airtel Rs 599 and Rs 448 Prepaid Plans With free one year Disney plus Hotstar VIP Subscription
my airtel app - फोटो : social media

    रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसी तमाम टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स को फ्री में ओटीटी सेवाएं दे रही हैं। इसी कड़ी में एक कदम आगे बढ़ते हुए एयरटेल ने दो नए प्री-पेड प्लान पेश किए हैं जिनके तहत ग्राहकों को फ्री में एक साल के लिए Disney+Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। बता दें कि Disney+Hotstar VIP का एक साल का सब्सक्रिप्शन 399 रुपये का आता है। आइए जानते हैं एयरटेल के इन दोनों प्लान के बारे में...

    599 रुपये का प्लान

    एयरटेल के 599 रुपये वाले इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इसके अलावा इस प्लान में रोज 2 जीबी डाटा और रोजाना 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही एयरटेल थैंक्स की सभी सुविधाएं मिलेंगी। इस प्लान में आपको एक साल के लिए फ्री में Disney+Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस प्लान की वैधता 56 दिनों की है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Jio, Airtel और Vodafone के धमाकेदार प्लान, रोजाना मिलेगा 3GB डाटा

    448 रुपये का प्लान

    एयरटेल के इस प्लान में रोज 3 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में भी पहले वाले प्लान की तरह सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100 SMS मिलेंगे। इसमें भी एयरटेल थैंक्स की सभी सुविधाएं हैं लेकिन इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि एयरटेल ने हाल ही में 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने Airtel Xstream Fiber ब्रॉडबैंड ग्राहकों को फ्री में 1000जीबी डाटा देने का एलान किया है। एयरटेल के इस ऑफर के साथ एक पेंच है और यह है कि यह ऑफर सिर्फ नए ग्राहकों के लिए है। यानी यदि कोई एयरटेल की एक्सस्ट्रीम फाइबर कनेक्शन लेता है तो उसे फ्री में 1000 जीबी डाटा मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें