आपने कराया है एयरटेल का यह रिचार्ज तो 2 दिन बंद रहेगी सेवाएं

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Sun, 05 Nov 2017 03:24 PM IST
विज्ञापन
Airtel Rs 259 and Rs 399 plan service will down for 2 days
Mobile User - फोटो : RC Design

    अगर आप भी एक एयरटेल यूजर हैं और साथ ही आपने एयरटेल का 70 जीबी डाटा वाला रिचार्ज कराया है जिनकी कीमत 259 रुपये और 399 रुपये है तो आज और कल आपकी सेवाएं बंद रहेंगी। इस दौरान आप ना तो डाटा का इस्तेमाल कर पाएंगे और ना ही किसी नंबर पर कॉलिंग कर पाएंगे।

    कस्टमर सपोर्ट अधिकारी ने की पुष्टि

    एयरटेल 4जी
    एयरटेल 4जी

    कुछ यूजर्स की शिकायत के बाद हमने एयरटेल के कस्टमर सपोर्ट से बात की तो हमें बताया गया कि अगले 48 घंटों तक उन यूजर्स की सेवाएं बंद रहेंगी जिन्होंने 259 रुपये (70 जीबी) या फिर 399 रुपये का रिचार्ज कराया है। कस्टमर सपोर्ट ने बताया कि कुछ टेक्निकल कारणों से इन यूजर्स की सर्विसेज बंद रहेंगी।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Airtel की 3G सर्विस होने वाली है बंद, 2G-4G को बेहतर बनाएगी कंपनी

    बता दें कि एयरटेल के 259 रुपये वाले प्लान में 70 दिनों की वैधता के साथ एयरटेल नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 70 दिनों तक 70 जीबी 99डाटा मिलता है। प्रतिदिन डाटा यूज की सीमा 1 जीबी है। यह प्लान सिर्फ 4जी यूजर्स के लिए है। इसके अलावा कंपनी के 399 रुपये वाले प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल+एसटीडी कॉलिंग और 35 दिनों तक रोज 1GB 3G/4G डाटा मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें