Airtel की 4G सेवा लद्दाख के 26 गांवों में हुई लॉन्च, मिलेगा हाई-स्पीड इंटनरेट

एयरटेल ने लद्दाख के 26 गावों में 4जी और 2जी सेवा शुरू की है। ऐसे में एयरटेल ऐसा करने वाली देश की पहली टेलीकॉम कंपनी बन गई है। लद्दाख में अपनी 4जी सेवा को लेकर कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि यह लद्दाख के लोगों के लिए नए साल का तोहफा है।
कंपनी ने कहा कि वह डिजिटल इंडिया के तहत लद्दाख में निवेश करती रहेगी। लद्दाख के 26 गांवों में 4G सेवा शुरू होने के बाद वहां के लोग वीडियो स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकेंगे और हाई-स्पीड इंटरनेट चला सकेंगे।
ये भी पढ़ेंः Airtel के इस शानदार प्लान में मिलेगा 'लाइफ इंश्योरेंस कवर', कर सकेंगे अनलिमिटेड कॉल
गौरतलब है कि एयरटेल ने हाल ही में नए साल के मौके पर उपभोक्ताओं को तोहफा देते हुए एक खास ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को 279 रुपये वाले प्लान के साथ चार लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस कवर मिलेगा।
इसके अलावा कंपनी यूजर्स को डाटा और कॉलिंग की सुविधा भी देगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने टैरिफ हाइक से पहले भी 249 और 599 रुपये वाले प्लान के साथ इंश्योरेंस कवर उपभोक्ताओं को दिया था।
Airtel का 279 रुपये वाला प्लान
यूजर्स को कंपनी के इस प्लान में प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा एयरटेल यूजर्स को चार लाख रुपये का लाइफ इश्योरेंस कवर (एचडीएफसी लाइफ) के साथ विंक म्यूजिक और एयरटेल एक्सट्रीम की सब्सक्रिप्शन देगा। वहीं, इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है।
Airtel का 379 रुपये वाला प्लान
यूजर्स को एयरटेल के इस प्लान में छह जीबी डाटा के साथ 900 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को विंक म्यूजिक और एयरटेल एक्सट्रीम की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 84 दिनों की है।
- 16 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा Oppo F15, खास फीचर्स आए सामने
- इन प्रीपेड प्लांस में मिलेगी अनलिमिटेड कॉल और डाटा की सुविधा, कीमत 150 रुपये से कम
- अमेरिका सेना के TikTok इस्तेमाल पर लगा प्रतिबंध, राष्ट्रीय सुरक्षा बना कारण
- LG G8s ThinQ Review : क्या वाकई यह फोन है प्रीमियम सेगमेंट में बेस्ट, पढ़ें रिव्यू