वोडाफोन-आइडिया के बाद Airtel ने भी किया टैरिफ महंगा करने का एलान

भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री एक नई क्रांति की ओर जा रही है। सभी टेलीकॉम कंपनियों का कहना है कि वे घाटे में चल रही हैं। कुछ दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने वोडाफोन आइडिया को समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) के रूप में 44,200 करोड़ रुपये समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) 90 दिनों के अंदर भुगतान करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद वोडाफोन आइडिया ने एक दिसंबर से टैरिफ प्लान महंगा करने का एलान किया है।
ये भी पढ़ेंः Vodafone Idea ने दिया झटका, एक दिसंबर से महंगे होंगे टैरिफ प्लान
वोडाफोन आइडिया के बाद अब एयरटेल ने भी टैरिफ में वृद्धि का एलान किया है। एयरटेल ने अपने एक बयान में कहा है कि एक दिसंबर से उसके भी टैरिफ प्लान महंगे होंगे। एयरटेल ने अपने एक बयान में कहा, 'हम समझते हैं कि ट्राई भारतीय मोबाइल क्षेत्र में मूल्य निर्धारण में तर्कसंगतता लाने के लिए राय-विमर्श करेगी और नई कीमतें तय करेगी।'
ये भी पढ़ेंः Airtel के यूजर्स को 30 दिन तक मिलेंगी मुफ्त में टीवी की सर्विस, ऐसे उठाएं ऑफर का फायदा
बता दें कि देश की तीन बड़ी टेलीकॉम कंपनियां वोडाफोन आइडिया और भारती एयरटेल आर्थिक संकट से जूझ रही हैं। हाल ही में समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश के बाद से कंपनियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसकी वजह से दूसरी तिमाही में कंपनियों को कॉर्पोरेट इतिहास में अभी तक का सबसे बड़ा तिमाही घाटा हुआ है। कंपनियों को कुल 74,000 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।