5G in india: आईटी मंत्री ने कहा- भारत में जल्द शुरू होगी 5जी सर्विस, इस दिन हो सकती है लॉन्चिंग

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 25 Sep 2022 03:12 PM IST
सार

अश्विनी वैष्णव ने देश में 5जी रोल आउट पर कहा कि 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी सभी सर्किल के लिए हो गई है। अब हम 5जी लॉन्चिंग के अंतिम पड़ाव पर हैं। देश में जल्द ही इस फास्ट इंटरनेट सर्विस को शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
5G services launch very soon govt aims for pan India coverage in 2 years said ashwini vaishnaw
केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    केंद्रीय सूचना और तकनीक मंत्री (IT Minister) अश्विनी वैष्णव ने रविवार को एक इवेंट में जानकारी देते हुए कहा कि भारत में जल्द 5जी सर्विस को शुरू किया जाएगा। दो साल के अंदर पूरे देश को 5जी कनेक्टिविटी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। बता दें कि कल यानी 24 सितंबर को ही एक खबर वायरल हो गई थी जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक अक्तूबर को देश में 5G की लॉन्चिंग के दावे किए जा रहे थे।

    अश्विनी वैष्णव ने देश में 5जी रोल आउट पर कहा कि 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी सभी सर्किल के लिए हो गई है। अब हम 5जी लॉन्चिंग के अंतिम पड़ाव पर हैं। देश में जल्द ही इस फास्ट इंटरनेट सर्विस को शुरू किया जाएगा।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: भारत के पास टेलीकॉम सेक्टर का नेतृत्व करने की काबिलियत, नए टेलीकॉम बिल पर अश्विनी वैष्णव

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    दरअसल, आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कुछ दिन पहले बयान जारी किया था कि देश में 12 अक्तूबर को 5जी की लॉन्चिंग होगी और पहले इसे मेट्रो शहर जैसे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता आदि में शुरू किया जाएगा। इसके बाद दो साल में पूरे देश में इसका तेजी से विस्तार किया जाएगा। हालांकि टेलीकॉम कंपनियों की ओर से 5जी की लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कोई बयान सामने नहीं आया है। इससे पहले अश्विनी वैष्णव ने यह भी कहा था कि टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर को 5जी स्पेक्ट्रम का असाइनमेंट लेटर जारी कर दिया गया है और कंपनियों से 5G सेवा को जल्द सुचारू करने के लिए कहा गया है।

    ये भी पढ़ें: Fact Check: क्या सच में एक अक्तूबर को पीएम मोदी लॉन्च करेंगे 5G नेटवर्क?

    देश में 5G की लॉन्चिंग को लेकर 24 सितंबर को एक खबर वायरल हो गई, जिसमें दावा किया गया कि एक अक्तूबर को देश में 5G लॉन्च होगा और इसकी लॉन्चिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। दरअसल, नेशनल ब्रॉडबैंड मिशन (NBM) की ओर से यह ट्वीट किया गया था। इस ट्वीट में दावा किया गया था कि 1 अक्तूबर को इंडिया मोबाइल कांग्रेस में पीएम मोदी 5जी लॉन्च करेंगे। हालांकि, बाद में NBM के ट्विटर हैंडल से ट्वीट को डिलीट कर दिया गया था।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें