Fact Check: क्या सच में एक अक्तूबर को पीएम मोदी लॉन्च करेंगे 5G नेटवर्क?
NBM के ट्विटर हैंडल से ट्वीट को डिलीट कर दिया गया है। मोबाइल इंडिया कांग्रेस ने भी 5जी की लॉन्चिंग को लेकर कुछ नहीं कहा है। ऐसे में एक अक्तूबर को देश में 5जी की लॉन्चिंग की खबर निराधार है।

विस्तार
5G स्पेक्ट्रम की नीलामी सभी सर्किल के लिए हो गई है। रिलायंस जियो ने 5G का सबसे अधिक स्पेक्ट्रम अपने नाम किया है जो कि 22 सर्किल के लिए है। जियो और एयरटेल ने कहा था कि 5जी की लॉन्चिंग अगस्त में होगी लेकिन अब सितंबर भी खत्म हो गया और 5G की लॉन्चिंग का कोई अता-पता नहीं है। आज यानी 24 सितंबर को एक खबर वायरल हो गई है कि एक अक्तूबर को देश में 5G लॉन्च होगा और इसकी लॉन्चिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। आइए जानते हैं इसकी सच्चाई....
यह पूरा बखेरा नेशनल ब्रॉडबैंड मिशन (NBM) के एक ट्वीट के बाद से खड़ा हुआ है। NBM ने एक ट्वीट किया था कि 1 अक्तूबर को इंडिया मोबाइल कांग्रेस में पीएम मोदी 5जी लॉन्च करेंगे। बता दें कि इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 की शुरुआत भी एक अक्तूबर से ही हो रही है जो कि दिल्ली के प्रगति मैदान में होगी, हालांकि अब NBM के ट्विटर हैंडल से ट्वीट को डिलीट कर दिया गया है। मोबाइल इंडिया कांग्रेस ने भी 5जी की लॉन्चिंग को लेकर कुछ नहीं कहा है। ऐसे में एक अक्तूबर को देश में 5जी की लॉन्चिंग की खबर निराधार है।
कुछ दिन पहले सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि देश में 12 अक्तूबर को 5जी की लॉन्चिंग होगी और पहले इसे मेट्रो शहर जैसे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता आदि में शुरू किया जाएगा। टेलीकॉम कंपनियों की ओर से 5जी की लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कोई बयान सामने नहीं आया है। अश्विनी वैष्णव ने यह भी कहा था कि कि 5जी स्पेक्ट्रम का असाइनमेंट लेटर जारी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर (TSP) को सौंप दिया गया है और कंपनियों से 5G लॉन्च की तैयारी को आखिरी रूप देने के लिए कहा गया है।