देश को 5G की सौगात: यहां मिलेगा आपके हर सवाल का जवाब, सिम कार्ड से लेकर पूरी कवरेज तक की जानकारी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 01 Oct 2022 07:06 PM IST
सार

पीएम मोदी ने 5G को नई क्रांति कहा है। उन्होंने कहा कि 5G की क्रांति 4G से भी बड़ी होगी। 4G के आने के बाद से देश में मोबाइल कंपनियों की संख्या बढ़कर 200 से भी अधिक हो गई है और डाटा की कीमत आज औसतन 10 रुपये प्रति जीबी हो गई है।

विज्ञापन
5G Launch in India do you have to buy a new sim all you need to know
5G Launch in India - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 5G की लॉन्चिंग की है। पीएम मोदी ने 5G को नई क्रांति कहा है। उन्होंने कहा कि 5G की क्रांति 4G से भी बड़ी होगी। 4G के आने के बाद से देश में मोबाइल कंपनियों की संख्या बढ़कर 200 से भी अधिक हो गई है और डाटा की कीमत आज औसतन 10 रुपये प्रति जीबी हो गई है। उन्होंने कहा है कि टेलीकॉम के इतिहास में 1 अक्तूबर 2022 की तारीख स्वर्ण अक्षरों में लिखी जाएगी। देश में 5G की लॉन्चिंग तो हो गई है लेकिन लोगों के मन में अभी भी कई तरह के सवाल हैं, जैसे- क्या 5G के लिए नया सिम कार्ड लेना होगा, कवरेज कैसी होगी आदि... इस रिपोर्ट में हम ऐसे ही आपके कुछ जरूरी सवालों के जवाब जानेंगे....

    क्या 5G के लिए लेना होगा नया सिम कार्ड?

    • जी नहीं, 5जी के लिए आपको नए सिम कार्ड की जरूरत नहीं होगी। दरअसल आपके 4जी सिम में ही 5G का सपोर्ट है, जरूरत है तो उसे सिर्फ एक्टिव करने की। सबसे जरूरी यह है कि आपके पास 5G सपोर्ट वाला स्मार्टफोन होना चाहिए।

    क्या 4G की तरह ही मिलेगी 5G की कवरेज?

    • 5जी की कवरेज 4G की तरह नहीं होगी। 4जी में एक टावर ग्रामीण इलाकों में 5 किलोमीटर तक के एरिया को कवर करता है लेकिन 5G के मामले में यह दायरा महज 1 किलोमीटर का रह जाएगा। शहरी इलाकों में 5G के एक टावर की कवरेज का एरिया 200-300 मीटर तक का होगा यानी प्रत्येक कुछ दूरी पर 5G के टावर लगाए जाएंगे।

    ये भी पढ़ें: 5G In India: लॉन्चिंग को लेकर Jio, Airtel और Vi ने क्या कहा, विस्तार से समझें

    क्या 5G के प्लान कीमत अलग होगी

    • जी हां, भले ही 5G सिम के लिए आपको कीमत अदा नहीं करनी होगी लेकिन 5G प्लान के लिए आपको जेब ढीली करनी होगी। 5G के प्लान महंगे होंगे और प्रीमियम यूजर्स के लिए होंगे, हालांकि जियो ने कहा है कि उसके प्लान किफायती होंगे, लेकिन कितने किफायती होंगे, इसकी जानकारी तो लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।

    आपकी वास्तविक जिंदगी में 5G की कितनी जरूरत है?

    • आप पहले से ही जानते हैं कि 5G प्रीमियम यूजर्स के लिए होगा। सभी टेलीकॉम कंपनियां 5G का सबसे ज्यादा इस्तेमाल गेमिंग और इंटरनेट ऑफ थिंग्स के लिए ही बता रही हैं। जिनके घर स्मार्ट होम है, उनके लिए 5G नेटवर्क का इस्तेमाल होगा। इंडस्ट्री, ट्रैफिक कंट्रोल, मेडिकल और ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में 5G का इस्तेमाल व्यापक तौर पर होगा। यदि आप एक ऐसे आम यूजर हैं जिसे सिर्फ कॉलिंग करनी है और फिल्में देखनी हैं, थोड़ी गेमिंग करनी है तो आपको 5G नेटवर्क की कोई खास जरूरत नहीं है।

    ये भी पढ़ें: लोगों के फोन में दिखने लगा 5G नेटवर्क, अपने मोबाइल में ऐसे चेक करें

    क्या 5G के इस्तेमाल से बैटरी और डाटा जल्द खत्म होंगे?

    • बिलकुल, जिस नेटवर्क की स्पीड अधिक होगी, उस पर डाटा तेजी से खत्म होगा। 5G के साथ भी यही हाल होने वाला है। इसके अलावा 5G नेटवर्क का असर फोन की बैटरी लाइफ पर भी पड़ेगा। 5G के इस्तेमाल के दौरान फोन की बैटरी तेजी से खत्म होगी, क्योंकि फोन पर प्रोसेसिंग लोड अधिक होगा।

    किन-किन फोन में चलेगा 5G?

    • 5G नेटवर्क का सपोर्ट 5G रेडी और 5G दोनों तरह के स्मार्टफोन में मिलेगा। एंट्री लेवल स्मार्टफोन 5G रेडी हैं, जबकि सैमसंग के प्रीमियम और एपल के आईफोन 5G स्मार्टफोन हैं। तो इनमें से कोई भी 5G फोन आपके पास है तो आप 5G नेटवर्क का आनंद ले सकेंगे।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें