2018 में 41 मोबाइल कंपनियों ने भारत को कहा बाय-बाय, 15 की हुई एंट्री

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 08 Feb 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
41 smartphone brands exit from Indian market, 15 entered in 2018: Report
htc mobile

    वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में अंतरिम बजट पेश करते हुए कहा था कि भारत में सबसे ज्यादा मोबाइल डाटा यूजर्स हैं और साथ ही भारत में सबसे सस्ता इंटरनेट मिल रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि अगले 5 सालों में भारत के 1 लाख गांवों को डिजिटल गांव बनाया जाएगा। पीयूष गोयल ने बताया था कि मेक इन इंडिया के तहत भारत में मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की संख्या 268 पहुंच गई है जो पहले सिर्फ 2 थीं।

    वहीं अब साइबरमीडिया रिसर्च की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि साल 2018 मे 41 स्मार्टफोन कंपनियों ने भारतीय बाजार से अपना बिस्तर समेट लिया है, जबकि 15 नई मोबाइल कंपनियों की भारत में एंट्री हुई है। साइबरमीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक एसर, डाटाविंड, कोमियो, एचटीसी जैसी कंपनियों के भारत छोड़ने की वजह भारतीय मोबाइल बाजार में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि साल 2019 में कई नई मोबाइल कंपनियां भी भारत की ओर अपना रुख करेंगी।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः PM किसान सम्मान निधि की वेबसाइट लॉन्च, घर बैठे देख सेकेंगे आपको 6,000 रुपये मिलेंगे या नहीं

    काउंटरप्वाइंट की रिपोर्ट को मानें तो साल 2019 में नूबिया और रेजर जैसी करीब 15 कंपनियां फिर से भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती हैं। रिपोर्ट की मानें तो साल 2014-15 में भारत में करीब 300 मोबाइल कंपनियां अपना कारोबार कर रही थीं लेकिन अब इनकी संख्या 200 रह गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    विषेशज्ञों का कहना है कि छोटी मोबाइल कंपनियां कम कीमत में ज्यादा फीचर देने में सक्षम नहीं है, जबकि चाइनीज मोबाइल कंपनियां कम कीमत के स्मार्टफोन में महंगे स्मार्टफोन जैसे फीचर्स दे रही हैं। साल 2018 में शाओमी, वीवो और ओप्पो तीनों को मिलाकर भारतीय मोबाइल बाजार में शेयर 46 फीसदी रहा, जबकि माइक्रोमैक्स, लावा, इंटेक्स और कार्बन जैसी भारतयी कंपनियों का बाजार शेयर सिर्फ 8 फीसदी रहा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें