PM किसान सम्मान निधि की वेबसाइट लॉन्च, घर बैठे देख सकेंगे आपको 6,000 रुपये मिलेंगे या नहीं

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 08 Feb 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Scheme Portal launch, All you need to know
PM Kisan Samman Nidhi Scheme

    मोदी सरकार ने कुछ दिन पहले पेश हुए अंतरिम बजट में किसानों को हर साल 6,000 रुपये देने की घोषणा की और इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना 2019 रखा गया। उसके बाद विपक्षी दलों ने सरकार के इस फैसले की आलोचना भी की और सोशल मीडिया पर भी लोगों ने तरह-तरह के कॉमेंट किए। वहीं अब मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लिए एक वेबसाइट लॉन्च कर दिया है जिस पर किसान घर बैठे यह जान सकेंगे उन्हें 6,000 रुपये मिलेंगे या नहीं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

    PM Kisan Samman Nidhi Scheme
    PM Kisan Samman Nidhi Scheme

    सबसे पहले इस वेबसाइट के बारे में बात करें तो इस वेबसाइट का एड्रेस http://pmkisan.nic.in है जिसे आप अपने लैपटॉप, मोबाइल या कंप्यूटर में खोल सकते हैं। इस वेबसाइट पर पीएम किसाना सम्मान योजना से जुड़ी किसी भी जानकारी हासिल कर सकेंगे।

    बजट किसान
    बजट किसान - फोटो : self

    इस वेबसाइट पर यह भी जानकारी मिलेगी कि कौन-कौन से राज्य के किसान इस योजना के अंतर्गत आएंगे। वहीं इस योजना का तेजी से पूरा करने के लिए सरकार कई एजेंसियों की मदद ले रही है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें