iPhone Duo की कीमत जानकर लोगों ने पकड़ा सिर: कोई बोला- फोन लें या बाइक? तो किसी ने कहा- एक किडनी काफी नहीं

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Fri, 11 Sep 2026 08:36 AM IST
सार

iPhone Duo की कीमत सामने आते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। करीब 3 लाख रुपये से शुरू होने वाले इस फोल्डेबल iPhone की तुलना यूजर्स बाइक, कार और दूसरी महंगी चीजों से कर रहे हैं। किडनी वाले पुराने मीम्स भी नए अंदाज में लौट आए हैं।

विज्ञापन
iphone duo price compared with bullet home kidneys india social media reactions memes
एपल का पहला फोल्डेबल आईफोन है 'डुओ' - फोटो : एपल

    विस्तार

    आईफोन ने अपनी महंगी कीमत और प्रीमियम फीचर्स के बदौलत मार्केट में अलग पहचान बनाई है। इसकी कीमत हमेशा से ही यूजर्स के बीच चर्चा का विषय रही है। इसलिए आईफोन खरीदना कई लोगों का सपना होता है। इस बार एपल का पहला फोल्डेबल iPhone Duo की कीमत लोगों का ध्यान खींच रही है। लोग फोन के फीचर्स और डिजाइन की तारीफ तो कर रहे हैं, लेकिन इसकी कीमत जानकर हैरान भी हैं।

    बताते चलें कि iPhone Duo की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये रखी गई है। वहीं, ज्यादा स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत करीब 4.5 लाख तक पहुंच जाती है।

    विज्ञापन

    मीम्स की आई बाढ़

    आईफोन डुओ की कीमत सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे लेकर तरह-तरह के मीम्स और मजेदार पोस्ट शेयर करने शुरू कर दिए। सबसे ज्यादा चर्चा उन पोस्ट की हो रही है, जिनमें iPhone Duo की तुलना बाइक, कार और दूसरी महंगी चीजों से की जा रही है। तो कुछ लोग कह रहे हैं कि अब आईफोन के लिए एक किडनी बेचना ही काफी नहीं होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    'iPhone लेना है या बाइक?'

    सोशल मीडिया पर एक बार फिर आईफोन की कीमत को लेकर मीम ट्रेंड शुरू हो गया है। यूजर्स मजाक में पूछ रहे हैं कि करीब 3 लाख रुपये खर्च करके iPhone Duo लिया जाए या इसी बजट में एक अच्छी बाइक खरीदी जाए।

    कुछ लोग iPhone को Royal Enfield Bullet जैसी मोटरसाइकिलों के साथ रखकर कीमत का अंतर दिखा रहे हैं।

    'अब एक किडनी बेचने से नहीं आएगा आईफोन'

    महंगे iPhone के साथ 'किडनी बेचने' वाला इंटरनेट जोक नया नहीं है। लेकिन iPhone Duo की कीमत ने इस पुराने मीम को भी नया कंटेंट दे दिया है।

    सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने मजाक में कहा कि पहले iPhone खरीदने के लिए एक किडनी बेचने की बात होती थी, लेकिन अब तो इसके साथ दूसरी चीजें भी बेचनी पड़ सकती हैं। कुछ मीम्स में तो यह भी कहा गया कि किडनी के साथ आंख भी बेचना पड़ेगा। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि इतने पैसे में फोन खरीदने के बजाय दूसरी बड़ी जरूरतें पूरी की जा सकती हैं।

    सैमसंग ने भी लिए मजे

    सैमसंग की यूएस एक्स पेज ने एपल इवेंट में आईफोन डुओ का एलान होते ही एपल की टांग खींचनी शुरू कर दी। सैमसंग ने एक पोस्ट में एपल पर तंज कसते हुए कहा, "एपल हमारे ठंडे खाने को गर्म कर रहा है।"

    कीमत ने बदल दिया iPhone Duo का नैरेटिव

    iPhone Duo में Apple ने फोल्डेबल डिजाइन के साथ प्रीमियम हार्डवेयर दिया है। लेकिन भारत में इसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि लॉन्च के तुरंत बाद सोशल मीडिया चर्चा का बड़ा हिस्सा फीचर्स से हटकर कीमत और मीम्स पर आ गया।

    आईफोन डुओ के कुछ खास फीचर्स

    • आईफोन डुओ में दो बेहतरीन Super Retina XDR डिस्प्ले दिए गए हैं। अंदर 7.6 इंच की बड़ी OLED मेन स्क्रीन (आईपैड जैसी) दी गई है जबकि बाहर 5.4 इंच की कवर स्क्रीन मिलती है। इस स्क्रीन पर Ceramic Shield 2 की सुरक्षा दी गई है। दोनों स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करते हैं।
    • यह फोन ग्रेड 5 टाइटेनियम से बना है और इसमें प्रिसिजन हिंज दिया गया है। इसमें फेस आईडी की जगह साइड बटन में टच आईडी दी गई है।
    • यह फोन एपल के सबसे लेटेस्ट और शक्तिशाली A20 Pro प्रोसेसर पर काम करता है, जिसे अत्याधुनिक 2nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है।
    • आईफोन डुओ में 48MP का डुअल फ्यूजन कैमरा सेटअप दिया गया है, जो फोल्डेबल फोन के हिसाब से बेहद एडवांस है।
    • भारत में इसकी कीमत 2,99,900 रुपये से शुरू होकर टॉप 2TB वेरिएंट के लिए 4,49,900 रुपये तक जाती है।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें