BSNL: बीएसएनएल लाया सस्ता ब्रॉडबैंड प्लान, 449 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड इंटरनेट और बहुत कुछ
बीएसएनएल के 499 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान के साथ यूजर्स को 3.3TB मंथली डाटा मिलता है, जिसकी स्पीड 40Mbps की मिलती है। इस प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है।

विस्तार
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने सस्ते ब्रॉडबैंड प्लान Fibre Basic की घोषणा कर दी है। इस प्लान की कीमत 499 रुपये है। लॉन्चिंग ऑफर्स के तहत प्लान को 449 रुपये में उपलब्ध किया गया है। इस प्लान के साथ ग्राहकों को 3000GB से भी ज्यादा इंटरनेट डाटा की सुविधा मिलती है। बता दें कि हाल ही में कंपनी ने अपने दो ब्रॉडबैंड प्लान 775 रुपये और 275 रुपये को बंद कर दिया है। कहा जा रहा है कि 775 रुपये वाले प्लान को ही कंपनी ने कीमत में कटौती करके पेश किया है।
ये भी पढ़ें: Telegram:अब चैटिंग होगी और मजेदार, टेलीग्राम ने लॉन्च किए ये शानदार फीचर्स
बीएसएनएल के 499 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान के साथ यूजर्स को 3.3TB मंथली डाटा मिलता है, जिसकी स्पीड 40Mbps की मिलती है। वहीं 3.3TB डाटा खतम होने के बाद 4 Mbps की स्पीड से इंटरनेट इस्तेमाल किया जा सकता है। इस प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। सिर्फ इतना ही नहीं यूजर्स को पहले महीने के रिचार्ज पर 90 फीसदी तक का डिस्काउंट भी मिलेगा।
ये भी पढ़ें: Oppo ने रिलीज किया ColorOS 13 का अपडेट, लिस्ट में हैं ये टॉप स्मार्टफोन
बीएसएनएल का 449 रुपये वाला Fibre Basic NEO ब्रॉडबैंड प्लान पहले से आता है। इस प्लान के साथ 30Mbps स्पीड के साथ 3.3TB मंथली डाटा मिलता है, जो कि डाटा लिमिट खतम होने के बाद 4 Mbps हो जाता है। बीएसएमएल के इस प्लान के साथ भी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है।