Telegram:अब चैटिंग होगी और मजेदार, टेलीग्राम ने लॉन्च किए ये शानदार फीचर्स
नए टॉपिक फीचर को 200 से ज्यादा मेंबर्स वाले ग्रुप के लिए जारी किया गया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स बड़े ग्रुप में किसी एक टॉपिक पर ग्रुप मेंबर्स से बात कर सकते हैं। यानी यूजर किसी भी टॉपिक के लिए अलग स्थान बना सकते हैं।

विस्तार
इंस्टेंट मैसेजिंग एप टेलीग्राम (Telegram) ने चैटिंग एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए अपने नए फीचर टॉपिक्स इन ग्रुप्स को रोलआउट कर दिया है। साथ ही कलेक्टिव यूजरनेम फीचर को भी जारी किया गया है। कंपनी के अनुसार, अन्य विशेषताओं के अलावा प्लेटफॉर्म प्रीमियम यूजर्स के लिए नए इमोजी पैक के साथ वीडियो मैसेज के लिए वॉयस-टू-टेक्स्ट की सुविधा भी प्रदान करता है।
टेलीग्राम के सीईओ और संस्थापक पावेल ड्यूरोव ने कहा, मैं आज नए टेलीग्राम अपडेट टॉपिक्स इन ग्रुप्स को लेकर विशेष रूप से उत्साहित महसूस कर रहा हूं। नया फीचर बड़े ग्रूप में चैटिंग के लिए नए विषयों को जोड़ता है। वहीं 200 से अधिक मेंबर्स वाले ग्रुप इस फीचर के जरिए ग्रुप में किसी एक टॉपिक पर ग्रुप मेंबर्स से बात कर सकते हैं। साथ ही यूजर्स अपने प्रत्येक अकाउंट और टेलीग्राम पर सार्वजनिक रूप से सुलभ चैनलों के लिए कई ‘कलेक्टिबल यूजर नेम’ का उल्लेख कर सकते हैं, ताकि टेलीग्राम पर उन्हें आसानी से ढूंढा जा सकें। कंपनी का कहना है कि ये फीचर्स यूजर्स के बहुत काम आने वाले हैं साथ ही छोटे ग्रुप के लिए भी इस फीचर को जल्द रोलआउट किया जाएगा। इस सभी फीचर्स को आईओएस और एंड्रॉयड दोनों के लिए जारी किया गया है।
नए टॉपिक फीचर को 200 से ज्यादा मेंबर्स वाले ग्रुप के लिए जारी किया गया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स बड़े ग्रुप में किसी एक टॉपिक पर ग्रुप मेंबर्स से बात कर सकते हैं। यानी यूजर किसी भी टॉपिक के लिए अलग स्थान बना सकते हैं और पोल, पिन किए गए मैसेज और बॉट जैसे फीचर का इस्तेमाल कर सकेंगे। टेलीग्राम छोटे ग्रुप के लिए जल्द इस फीचर को जारी करने वाला है।
नए टॉपिक फीचर के साथ टेलीग्राम ने यूनिक यूजर नेम की सुविधा को भी जारी किया है। इस बदलाव के बाद यूजर्स अपने प्रत्येक अकाउंट और टेलीग्राम पर सार्वजनिक रूप से सुलभ चैनलों के लिए अलग-अलग नाम दे सकते हैं, ताकि टेलीग्राम पर उन्हें आसानी से ढूंढा जा सकें।