स्मार्टफोन चार्ज करते समय कभी ना करें ये 5 गलतियां, उठाना पड़ेगा नुकसान

स्मार्टफोन में सबसे बड़ी परेशानी इसकी कम चलने वाली बैटरी होती है। हालांकि स्मार्टफोन को चार्ज करने का हमारा तरीका भी तय करता है कि बैटरी की लाइफ कितनी होगी। यहां हम आपको ऐसी 5 गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो लोग अक्सर करते हैं

1. हमेशा अपने स्मार्टफोन को उसके साथ आने वाले चार्जर से ही चार्ज करें। अगर आप किसी और चार्जर का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके स्मार्टफोन की बैटरी पर बुरा असर डालता है।

2. चार्जिंग करने से पहले अपने फोन का कवर निकाल दें। कई बार कवर होने के कारण चार्जर की पिन सही प्रकार से नहीं लग पाती। इसके अलावा चार्जिंग से फोन गर्म भी हो जाता है, इसलिए कवर ना होना बेहतर रहता है।