फोन में हो रहे हैं ये 5 बदलाव तो फटने वाला है आपका मोबाइल

हाल के कुछ दिनों में स्मार्टफोन में ब्लास्ट होने की कई घटनाएं सामने आई हैं। अबतक मिलीं रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग, आईफोन और शाओमी के बाद जियो फोन में आग लग चुकी है। ऐसे में बड़ा सवाल यह कि आखिर कैसे पता किया जाए कि फोन फटने वाला है या उसमें आग लगने वाली है। आइए जानते हैं 5 कारण।

फोन का ज्यादा गर्म होना
अगर आपका फोन बार-बार गर्म हो रहा है तो फौरन उसे सर्विस सेंटर में लेकर जाएं। कई रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि फटने से पहले स्मार्टफोन गर्म होते हैं या फिर गर्म होने वाले स्मार्टफोन के फटने की संभावना ज्यादा होती है।

बैटरी का फूलना
अगर आपको लगता है कि आपके फोन की बैटरी फूल गई है या फिर फोन के बैक पैनल पर कोई ऊभार नजर आ रहा है तो सावधान हो जाएं। ऐसी स्थिति में बैटरी के फटने की संभावना बहुत ज्यादा होती है।