Paytm से भी कमा सकते हैं पैसे, ये हैं इसके तीन तरीके

वैसे तो आपको Paytm के बारे में ज्यादा कुछ बताने की जरूरत नहीं है। आपमें से कई लोग रोज पमेंट या रिचार्ज के लिए पेटीएम का इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप पेटीएम से पैसे भी कमा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

कैशबैक से कमाएं पैसे
अगर आप पेटीएम से कैशबैक के जरिए पैसे कमाना चाहते हैं तो इसके लिए प्रत्येक ट्रांजेक्शन के दौरान प्रोमो कोड का इस्तेमाल करें। दरअअसल कई ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियां पेटीएम के साथ कैशबैक ऑफर दे रही हैं। अगली स्लाइड में जानें प्रोमो कोड पता करने का तरीका।

प्रोमो कोड आप गूगल सर्च और पेटीएम ऐप से भी पता कर सकते हैं। पेटीएम ऐप से ट्रांजेक्शन और पेमेंट से पहले आपको कई सारे ऑफर्स दिखेंगे जहां से आप प्रोमो कोड ले सकते हैं।