इन 5 फ्री तरीकों से बढ़ाएं फेसबुक पेज लाइक्स

सोशल मीडिया आजकल खुद को दुनिया के सामने रखने का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म हो गया है। चाहे कोई सेलिब्रिटी का फेसबुक पेज हो, किसी कंपनी का पेज हो या फिर किसी मीडिया हाउस का फेसबुक पेज हो। अपने चाहने वालों या यूजर्स के पास आसानी से पहुंचने के लिए फेसबुक से बढ़िया कोई प्लेटफॉर्म नहीं है लेकिन यहां एक बड़ी समस्या आती है कि फेसबुक पर पेज पर लोगों को कैसा लाया जाए यानी पेज पर लाइक कैसे बढ़ाए जाएं। चलिए आज हम आपको फेसबुक लाइक फ्री में बढ़ाने के 5 तरीके बताते हैं।

1. तस्वीरों का इस्तेमाल
जैसा कि आपने सुना होगा कि एक फोटो हजार शब्दों के बराबर होती है। यदि आप भी फेसबुक पेज पर लाइक्स बढ़ाना चाहते हैं तो ज्यादा से ज्यादा अपने पेज पर इमेज शेयर कीजिए। इसका फायदा होगा कि अच्छी इमेज होगी तो शेयर भी खूब होगी और पेज पर इंगेजमेंट भी बढ़ेगी। इसी शेयर से आपके पेज लाइ्क्स भी बढ़ेंगे।

2. फालतू के पोस्ट ना डालें
फेसबुक पेज पर लाइक्स बढ़ाने का दूसरा तरीका आपके शेयर कंटेंट पर डिपेंड करता है। कुछ भी शेयर करने से पहले इस बात का ख्याल रखें कि वह यूजर्स के कितने काम का पोस्ट है। इसलिए फालतू और भ्रमित करने वाले पोस्ट पेज पर ना डालें।