Work From Home: Jio, Airtel और Vodafone के शानदार पोस्टपेड प्लान, मिलेगा हाई-स्पीड डाटा

संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के कारण ज्यादातर लोग अपने घर से ऑफिस का काम कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को हाई-स्पीड और अनलिमिटेड कॉलिंग वाले प्लान की जरूरत है। इसलिए आज हम घर से काम करने वाले लोगों के लिए जियो, एयरटेल और वोडाफोन के चुनिंदा पोस्टपेड प्लान लेकर आए हैं, जिनमें उन्हें 40 से लेकर 75 जीबी तक हाई-स्पीड डाटा मिलेगा। आइए जानते हैं तीनों कंपनियों के शानदार पोस्टपेड प्लान के बारे में...

Vodafone का 399 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान
अगर आप अपने लिए किफायी पोस्टपेड प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो आप वोडाफोन के 399 रुपये वाले प्लान को चुन सकते हैं। इस प्लान में आपको 40 जीबी डाटा के साथ 200 जीबी डाटा रोल-ओवर की सुविधा मिलेगी। साथ ही आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी आपको वोडाफोन प्ले, जी5 और मोबाइल शील्ड की सब्सक्रिप्शन देगी।

Vodafone का 499 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान
वोडाफोन यूजर्स को इस प्लान में 75 जीबी डाटा 200 जीबी रोल-ओवर सुविधा के साथ मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को वोडाफोन प्ले, जी5, अमेजन प्राइम और मोबाइल शील्ड की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन देगी।
- हैकर का दावा, चीनी टिक-टॉक को टक्कर देने वाले एप Chingari की वेबसाइट हुई हैक
- Whatsapp में जल्द आने वाले हैं ये शानदार फीचर, बदल जाएगा चैटिंग करने का अंदाज
- गूगल क्रोम एक्सटेंशन इंस्टाल करते समय बरतें सावधानी, गोपनीय जानकारी लीक होने का खतरा
- भारत में एप डाउनलोड बहुत होता है, लेकिन अब अपलोड करने का टाइम आ गया है: रविशंकर प्रसाद