First impression: नया विवो V15 Pro अब 8GB रैम के दम पर लुभाएगा ? जानिये

Bani Kalra
टेक डेस्क, अमर उजालाBani Kalra
Tue, 21 May 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
Vivo V15 Pro 8GB RAM Variant first impression
Vivo V15 Pro - फोटो : Amar Ujala

    विवो V15 Pro के 6GB रैम वर्जन की कामयाबी के बाद कंपनी ने अब V15 Pro को 8GB के साथ लांच किया है। इसकी कीमत 29,990 रुपये रखी है। फ़ोन का डिजाइन मौजूदा 6GB रैम वाले वर्जन जैसा ही है। क्या 8GB रैम के दम पर यह ग्राहकों को लुभाएगा ? आइये जानते है...

    Vivo V15 Pro
    Vivo V15 Pro - फोटो : Amar Ujala

    नया V15 Pro कंपनी का अब तक सबसे प्रीमियम दिखने वाला स्मार्टफोन है। इसका पिछला हिस्सा आकर्षित करता है और यहां पर 3 कैमरा सेटअप दिया है। इसके टॉप पर 3.5mm जैक, और पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया है। फोन के राईट साइड में वोलुम रोकर की और पावर बटन दिया है जबकि लेफ्ट में माइक्रो SD कार्ड स्लॉट मिलेगा। इसके आलावा इसके ठीक नीचे एक और बटन जिसे प्रेस करने पर गूगल असिस्टेंट ओपन हो जाता है। इसके नीचे की तरफ स्पीकर और ड्यूल सिम ट्रे है। यह Topaz Blue और Ruby Red कलर ऑप्शन में मिलेगा

    Vivo V15 Pro
    Vivo V15 Pro - फोटो : Amar Ujala

    नया विवो V15 Pro के 8GB वर्जन में भी 32 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया है। जबकि रियर में 48 मेगापिक्सल का क्वॉड पिक्सल सेंसर, 8 मेगापिक्सल और एक 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। फोन में बोके मोड, सुपर नाइड मोड और फेस ब्यूटी जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। फोटोग्राफी और विडियो शूट के लिए यह फोन निराश होने का मौका नहीं देता।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें