PM Modi Vs Rahul: टी-शर्ट, मग और टोपी बेचने में किसने मारी बाजी

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sun, 19 May 2019 05:29 PM IST
Modi Vs Rahul: Rahul gandhi and Namo merchandise, Whose Merchandise Is Selling More?
Modi Vs Rahul - फोटो : amar ujala

    लोकसभा चुनाव 2019 कई मामलों में इतिहास में याद रखा जाएगा। लोकसभा चुनाव 2019 में जितने फर्जी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर हुए या फिर जितने मेम्स बने, उतने शायद ही आजतक हुए किसी चुनाव में बने होंगे। इस बार के चुनाव में एक और खास चीज देखने को मिली और वह है मर्चेंडाइज (उत्पाद)। इस बार के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में बाजार में खूब टी-शर्ट बिके, वहीं राहुल गांधी के नाम से भी टी-शर्ट्स बाजार में आए।

    नमो मर्चेंडाइज में मौजूद प्रोडक्ट्स

    namo merchandise
    namo merchandise - फोटो : namo merchandise site

    मोदी के लोगो और उनके समर्थन में बाजार में बिकने वाले प्रोडक्ट्स की बात करें तो नमो अगेन, मैं भी चौकीदार, मोदी फिर एक बार के नाम से कई टोपी और टी-शर्ट आपको मिल जाएंगे। इन प्रोडक्ट्स को आप आसानी फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी ई-कॉमर्स साइट से खरीद सकते हैं। इसके अलावा मार्च 2019 तक नमो रथ से भी नमो टेक्स्ट के साथ टी-शर्ट, कलम, बैगेज और मास्क की बिक्री हुई है। 29 मार्च आएएनएस की रिपोर्ट की मानें तो नमो रथ पर टी-शर्ट की कीमत 499-899 रुपये के बीच हुई। रथ पर नमो अगेन मग की भी बिक्री हुई है। मोदी मास्क को आप स्नैपडील जैसी साइट से 299 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर मोदी की फोटो लगी पेन ड्राइव भी बिक रही है जिसकी कीमत 525 रुपये है। मोदी मर्चेंडाइज के लिए तो बकायदा एक वेबसाइट है जिसका यूआरएल merchandise.narendramodi.in है। नमो मर्चेंडाइज के नाम से एक फेसबुक पेज भी जो कि ब्लू टिक के साथ वेरिफाई है। इस फेसबुक पेज से भी आप खरीदारी कर सकते हैं।

    राहुल गांधी मर्चेंडाइज में मौजूद प्रोडक्ट्स

    rahul gandhi merchandise
    rahul gandhi merchandise - फोटो : flipkart

    अब बात राहुल गांधी की करें तो तमाम ऑनलाइन साइट्स पर राहुल के समर्थन में माय नेक्स्ट पीएम राहुल गांधी, कीप काम एंड वोड फॉर राहुल गांधी और आई सपोर्ट राहुल गांधी जैसे स्लोगन के साथ टी-शर्ट की बिक्री हुई। फ्लिपकार्ट पर कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पंजा के साथ मोबाइल का बैक कवर भी मिल रहा है जिसे 219 रुपये में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर राहुल गांधी की फोटो लगा पोस्टर भी बिक रहा है जिसपर अंग्रेजी में चेंज लिखा हुआ है। राहुल मर्चेंडाइज के नाम से अलग से कोई स्टोर या फिर वेबसाइट नहीं है।

    मर्चेंडाइज के मामले में किसने मारी बाजी?

    Namo Merchandise Modi Mask
    Namo Merchandise Modi Mask - फोटो : snapdeal

    अब सवाल यह है कि इस चुनावी मौसम में किसने मर्चेंडाइज सबसे ज्यादा बिके तो आपको बता दें कि इस मामले में नरेंद्र मोदी ने बाजी मार ली है। इसका प्रमाण यह है कि राहुल के समर्थन में स्लोगन के साथ बिकने वाले टी-शर्ट पर या तो बहुत कम रेटिंग मिली है या फिर रेटिंग मिली ही नहीं है। ऐसे में रेटिंग के आधार पर कहा जा सकता है कि राहुल गांधी के मर्चेडाइज की बिक्री बहुत कम हुई है। इसके पीछे कारण यह भी है कि नमो मर्चेंडाइज में अलग-अलग कैटेगरी के कई प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, जबकि राहुल मर्चेंडाइज में वैराइटी की कमी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें