डेटिंग के नाम पर लड़कियां लगा रही हैं लड़कों को चूना, आप भी हो सकते हैं शिकार

अजय वर्मा
बीबीसी हिन्दी, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 14 Jan 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
Online Dating Girls in India cheating boys details here
online dating - फोटो : amar ujala

    आज के दौर में डेटिंग एप्स युवाओं के बीच बहुत लोकप्रिय हो गए है। इन डेटिंग्स एप्स और साइट के जरिए लोगों को अपना जीवनसाथी मिल रहा है तो कई लोगों के साथ ठगी भी रही है। कुछ दिन पहले ही ड्रीम गर्ल नाम कि फिल्म रिलीज हुई थी जो डेटिंग और चैटिंग के नाम पर हो रहे गोरखधंधे को उजागर करती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ऑनलाइन डेटिंग के नाम पर बहुत बड़ा फर्जीवाड़ा हो रहा है। इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि लड़कियां डेटिंग के नाम पर कैसे चूना लगा रही हैं, हालांकि ये काम वे अपनी मर्जी से नहीं कर रही हैं, बल्कि कंपनी उनसे करवा रही है।

    online dating
    online dating

    ऐसे काम करती हैं फेक डेटिंग साइट

    साइबर क्राइम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, जो लोग फेक डेटिंग एप्स और वेबसाइट चलाते हैं, वह सबसे पहले महिलाओं की फर्जी प्रोफाइल बनाकर अपलोड करते हैं। इसके जरिए युवाओं को मेंबरशिप लेने के लिए सिल्वर, गोल्ड और प्लेटिनम ऑफर्स दिए जाते हैं। इसके बाद रजिस्ट्रेशन के लिए 1,000 रुपये की भी मांग की जाती है।

    dating
    dating

    युवाओं को डेट पर जाने का दिया जाता है झांसा

    रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूजर्स युवती लड़कों से फोन के जरिए संपर्क करती है। बातचीत के दौरान युवाओं को तीन से चार लाख रुपये जमा कराने को कहा जाता है, जिससे वह अपनी पसंद की लड़की के साथ डेट पर जा सकें। साथ ही उनसे वादा किया जाता है कि उनके पैसे वापस कर दिए जाएंगे। हालांकि, पैसे जमा कराने के बाद युवती कुछ समय तक लगातार बात करती है और फिर इसके बाद कॉल आना भी बंद हो जाता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें