Yuva Diwas 2020: युवाओं को हर पल प्रेरणा देने वाली हैं टेक्नोलॉजी जगत के इन हस्तियों की बातें

कुछ लोगों को आसानी से सफलता मिल जाती हैं, जबकि दूसरों को इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि कामयाब होने के लिए कड़े प्रयास करने पड़ते हैं। इतना ही नहीं सफलता प्राप्त करने के लिए अपने सपनों के साथ उन सभी इच्छाओं को जोड़ना पड़ता है, जो आप हासिल करना चाहते हैं। किसी भी चीज को पाने के लिए सबसे पहले उसके बारे में सोचना पड़ता है और उस हिसाब से तैयारी करनी होती है। तब जाकर सफलता प्राप्त होती है। तो आज हम आपको उन सफल हस्तियों के अनमोल विचार बताएंगे, जिन्होंने कड़े प्रायसों के दम पर कम उम्र में ही अपार सफलता प्राप्त की हैं|

सुंदर पिचाई
सुंदरराजन पिचाई, जिन्हें पूरी दुनिया में सुन्दर पिचाई के नाम से जाना जाता है। सुंदर पिचाई का जन्म 12 जुलाई 1972 में तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हुआ था। सुंदर पिचाई के पिता रघुनाथ पिचाई ब्रिटिश कंपनी 'जनरल इलेक्ट्रिक' में वरिष्ठ इंजिनियर थे। पिचाई ने अशोक नगर स्थित जवाहर स्कूल में 10वी कक्षा तक पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने वना वाणी स्कूल में 12वीं कक्षा में दाखिला लिया था। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद सुंदर पिचाई ने आई.आई.टी. खड़गपुर में दाखिला लिया और यहां से मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की थी। सन 2004 में सुंदर पिचाई ने गूगल के साथ अपना सफर शुरू किया था। यहां उन्हें उत्पाद प्रबंधन और रिसर्च से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी शौपी गई थी। सुंदर ने कड़े प्रयासों के जरिए 2008 में गूगल क्रोम ब्राउजर को लॉन्च किया था, जिसके बाद इस ब्राउजर ने तमाम सफलताएं हासिल की थी। इन प्रयासों को देखते हुए अगस्त 10, 2015 के दिन सुंदर पिचाई को गूगल का सीईओ बना दिया गया था।
'अपने सपनों के लिए हमेशा अपने दिल की सुननी चाहिए। वही काम करना चाहिए, जो आपको बहुत पसंद हो'

जेफ विनर
जेफरी विनर को पूरी दुनिया जेफ विनर के नाम से जानती है। जेफ का जन्म 12 फरवरी 1970 में अमेरिका के न्यू यॉर्क शहर में हुआ था। जेफ ने 1992 पेनसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल से बैचलर ऑफ साइंस इन इकोनॉमिक्स की ड्रिग्री हासिल की थी। सन 2001 में जेफ विनर याहू के साथ जुड़े और करीब सात साल बाद उन्हें कार्यकारी उपाध्यक्ष का पद मिला। इस दौरान उन्होंने 3,000 से अधिक कर्मचारियों की एक टीम का नेतृत्व भी किया था। जेफ विनर ने वार्नर ब्रदर्स ऑनलाइन के उपाध्यक्ष के रूप में काम किया था। इसके बाद जेफ 2008 में लिंक्डइन के साथ जुड़े और कड़े प्रयासों की बदौलत कंपनी को अपार सफलता दिलाई थी। इस समय लिंक्डइन के पूरे विश्व में 30 कार्यालय हैं। वहीं, इस कंपनी का प्रॉफिट 78 डॉलर मिलियन से बढ़कर 7 बिलियन तक पहुंच गया है।
'हम उन चीजों पर आसानी से इसलिए काम कर पाते हैं, क्योंकि उन्हें करना आसान है, नहीं बल्कि वह काम हमें पसंद है'
- Airtel के इस 249 रुपये वाले प्लान में मिलता है 25 जीबी डाटा
- इन स्मार्टफोन्स में मिलेगी जियो और एयरटेल वाई-फाई कॉलिंग की सुविधा, पढ़ें पूरी लिस्ट
- भारत में जेएनयू से ज्यादा सर्च किया गया ईरान, हमले के बाद सर्च पॉइंट सर्वाधिक 100
- जेब में फोन नहीं जासूस लेकर घूमते हैं आप, किसी हथियार से भी खतरनाक है स्मार्टफोन