Happy New Year 2020: व्हाट्सएप स्टिकर्स से दोस्तों को दें नए साल की शुभकामनाएं

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 01 Jan 2020 12:13 PM IST
how to download happy new year 2020 stickers in whatsapp know step by step
Whatsapp

    सभी लोग नए साल के खास अवसर पर अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हैं। ज्यादातर लोग नव वर्ष की शुभकामनाएं देने के लिए कॉल करते है, तो दूसरी तरफ कई लोग विश करने के लिए मैसेज भेजते हैं। इसके साथ ही अब व्हाट्सएप पर स्टिकर्स सेंड करने का चलन भी बहुत बढ़ गया है। वहीं, गूगल प्ले स्टोर पर हजारों न्यू ईयर स्टिकर्स पैक्स मौजूद हैं, जिन्हें डाउनलोड किया जा सकता हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को स्टिकर्स के जरिए नए साल की शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो हम आपको न्यू ईयर स्टिकर्स भेजने का पूरा तरीका बताएंगे।

    whatsapp
    whatsapp - फोटो : amar ujala

    सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाकर न्यू ईयर स्टिकर्स सर्च करना होगा। इसके बाद आपको कई सारे न्यू ईयर स्टिकर्स एप दिखाई देंगे, जिनमें से किसी एक एप को डाउनलोड करना पड़ेगा।

    whatsapp
    whatsapp - फोटो : amar ujala

    किसी भी एप को डाउनलोड करने से पहले उसके रिव्यू और कॉमेंट्स को जरूर पढ़ें। आपको बता दें कि कई बार एप्स वायरस के साथ आते हैं, जिससे आपका डाटा लीक या चोरी हो सकता है। ऐसे में आप

    WAStickerApps Happy New Year Stickers

    एप का उपयोग कर सकते है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें