Flipkart SASA LELE Sale: iPhone से लेकर Galaxy तक पर भारी छूट, इस वीकेंड सस्ते में खरीदें प्रीमियम स्मार्टफोन

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Thu, 07 May 2026 04:39 PM IST
सार

Flipkart Summer Sale 2026:

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो यह वीकेंड आपके लिए खास होने वाला है। Flipkart की SASA LELE Sale 2026 शुरू होने जा रही है, जिसमें iPhone, Samsung, Motorola, Google Pixel और Oppo जैसे कई बड़े ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट मिलने वाला है। कई ऑफर्स सेल शुरू होने से पहले ही लाइव हो चुके हैं।

flipkart sasa lele sale 2026 iphone samsung motorola best smartphone deals
प्लस मेंबर्स के लिए 8 मई से शुरू होगी सेल - फोटो : फ्लिपकार्ट

    Flipkart अपनी SASA LELE Sale 2026 की शुरुआत 9 मई से करने जा रहा है। इस सेल में ग्राहकों को प्रीमियम और मिड-रेंज स्मार्टफोन्स पर बड़े डिस्काउंट मिलेंगे। खास बात यह है कि Flipkart Plus और Black Members के लिए सेल 24 घंटे पहले यानी 8 मई से ही शुरू हो जाएगी।

    सेल शुरू होने से पहले ही कई स्मार्टफोन्स की डील्स प्लेटफॉर्म पर लाइव कर दी गई हैं, जिससे यूजर्स पहले से अपने पसंदीदा फोन की कीमत देख सकते हैं। आइए जानते हैं सेल में स्मार्टफोन्स पर क्या ऑफर्स मिलेंगे।

    iPhone 17
    iPhone 17 - फोटो : Apple

    iPhone 17 और iPhone 16 पर मिलेगा बड़ा डिस्काउंट

    सेल में iPhone 17 को 71,900 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकेगा।iPhone 16 की कीमत घटाकर 58,900 रुपये कर दी गई है।iPhone 16e को 55,900 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा।iPhone 17e की कीमत 60,900 रुपये रखी गई है।बड़ी स्क्रीन पसंद करने वाले यूजर्स के लिए iPhone 16 Plus को 73,900 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा।

    Samsung Galaxy S25, Galaxy S25+
    Samsung Galaxy S25, Galaxy S25+ - फोटो : Samsung

    Samsung के फ्लैगशिप और मिड-रेंज फोन भी होंगे सस्ते

    Flipkart पर Samsung Galaxy S25 को 53,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।प्रीमियम फ्लैगशिप Galaxy S26 Ultra भी डिस्काउंट के साथ 1,30,999 रुपये में उपलब्ध होगा।इसके अलावा Galaxy A57 की कीमत 49,999 रुपये रखी गई है।

    और पढ़ें...