BSNL ने नया ब्रॉडबैंड प्लान किया लॉन्च, मिलेगा 100GB डाटा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 11 Feb 2020 11:44 AM IST
BSNL Launch rs 499 broadband plan offer 100 gb data with 20 mbps speed know full all details
BSNL - फोटो : amar ujala

    भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल (BSNL) ने भारत फाइबर के तहत नया ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की कीमत 499 रुपये है। उपभोक्ताओं को इस प्लान में 20 एमबीपीएस की स्पीड के साथ 100 जीबी डाटा हर महीने मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इससे पहले कंपनी ने कई ब्रॉडबैंड प्लान बाजार में उतारे थे, जिनमें यूजर्स को उम्मीद से ज्यादा डाटा मिला था। तो आइए जानते हैं बीएसएनएल के इस नए ब्रॉडबैंड प्लान में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में...

    BSNL 4G
    BSNL 4G - फोटो : amar ujala

    BSNL का 499 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान

    बीएसएनएल के यूजर्स को इस प्लान में 20 एमबीपीएस की स्पीड के साथ हर महीने 100 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। हालांकि, कंपनी ने अब तक साफ नहीं किया है कि यूजर्स को अमेजन प्राइम की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगी या नहीं। वहीं, कंपनी का यह प्लान अंडमान और निकोबार को छोड़कर देश के हर सर्किल में 31 मार्च 2020 तक उपलब्ध है।

    BSNL
    BSNL - फोटो : amar ujala

    BSNL का 555 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान

    इस प्लान में यूजर्स को 20 एमबीपीएस की स्पीड से 100 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा यूजर्स बीएसएनएल के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। वहीं, यह प्लान महाराष्ट्र और गोवा के सर्किल में उपलब्ध है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें