अमेजॉन पर Nokia Week शुरू, मिल रहा है 3,500 रुपये तक का कैशबैक

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 13 Nov 2017 11:17 AM IST
विज्ञापन
Amazon Nokia week, Cashback upto 3500
Nokia week

    अगर आप भी नोकिया का मोबाइल खरीदना चाहते हैं तो Amazon इंडिया पर Nokia Week शुरू हो गया है जिसके तहत नोकिया के स्मार्टफोन पर 3,500 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है। इस ऑफर में अमेजॉन ने नोकिया 6 और नोकिया 8 को सेल में रखा है। तो आइए जानते हैं 13 से 17 नवंबर तक चलने वाले इस अमेजॉन नोकिया वीक में क्या है खास?

    Nokia week
    Nokia week

    इस ऑफर के तहत अमेजॉन 3,500 रुपये का कैशबैक दे रहा है। ऑफर कुछ ऐसा है कि एक्सचेंज के तहत 1,000 की छूट मिलेगी। साथ ही अगर आप नोकिया 6 के लिए अमेजॉन पे से पेमेंट करते हैं और साथ ही आप एक अमेजॉन प्राइम मेंबर हैं तो 2,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

    Nokia week
    Nokia week

    वहीं नॉन प्राइम मेंबर को 1,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा अगर प्राइम मेंबर किसी और तरीके से पेमेंट करते हैं तो उन्हें 500 रुपये का कैशबैक मिलेगा। वहीं अगर आप नोकिया 8 खरीदते हैं और अमेजॉन पे से पेमेंट करते हैं तो 1,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा। अगली स्लाइड में जानें नोकिया 6 के फीचर्स।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें