Mangal Gochar 2023: महान साहसी ग्रह पृथ्वी पुत्र मंगल 27 दिसंबर की मध्य रात्रि 12 बजकर 21 मिनट पर वृश्चिक राशि की यात्रा समाप्त करके धनु राशि में प्रवेश चुके हैं। इस राशि पर ये 05 फरवरी की रात्रि 09 बजकर 42 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का शासन प्रशासन और युवाओं पर सीधा प्रभाव पड़ता है। सभी राशियों के लिए इनके धनु राशि में गोचर का प्रभाव कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
मेष राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। काफी दिनों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। धर्म और आध्यात्म के प्रति रूझान बढ़ेगा। रोजगार की दिशा में किया जा रहे सभी प्रयास सफल होंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के कार्य भी संपन्न होंगे। अपनी ऊर्जाशक्ति के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण प्राप्त कर लेंगे। विदेश यात्रा और देशाटन का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता विशेष करके स्वास्थ्य के प्रति आपको अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। झगड़े विवाद से दूर ही रहें। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। दुर्घटना से बचने का प्रयास करें। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होगा। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें।
4 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएगा। वैवाहिक वार्ता सफल होने में थोड़ा और समय लगेगा। दांपत्य जीवन में कड़वाहट न आने दें। साझा व्यापार करने से बचें। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो यह अवसर बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य विशेष करके रक्त विकार संबंधी समस्या से सावधान रहें। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से छठे शत्रुभाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव उन्नति तो दिलाएगा ही अत्यधिक भाग दौड़ के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग हैं। ननिहाल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। जमीन जायदाद से संबंधित मामलों का भी निपटारा होगा। वाहन क्रय करना हो तो भी अवसर अनुकूल है।
विज्ञापन
6 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव शुभफल कारक ही रहेगा विशेष करके विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। इसलिए शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत समय सफलता हासिल करते जाएंगे। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। संतान संबंधी चिंता भी परेशान कर सकती है। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग हैं। परिवार में बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें।
विज्ञापन
7 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव मिला-जुला फल कारक ही रहेगा। कार्य-व्यापार में उन्नति होगी। नौकरी में भी पदोन्नति तथा सम्मान वृद्धि के योग। किसी कारण से पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। मित्रों अथवा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग बना हुआ है। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। किसी भी तरह की बड़ी खरीदारी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।
8 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव अच्छी सफलता दिलाएगा। अपनी ऊर्जाशक्ति के बल पर कठिन परिस्थितियों को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। नौकरी में भी स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो समय उत्तम है। छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता के योग। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें। अन्यथा वह धन मिलने में संदेह रहेगा।
9 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव मिला-जुला फल कारक ही रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आय के साधन भी बढ़ेंगे। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहना पड़ेगा। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से भी बचें और सामान चोरी होने से बचाएं।
10 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव ऊर्जाशक्ति तो प्रदान करेगा ही नौकरी में भी पदोन्नति और मान-सम्मान की वृद्धि होगी। इस अवधि के मध्य चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। परिवार में अलगाव की स्थिति उत्पन्न न होने दें। विवाह संबंधी वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा। ससुराल पक्ष से भी मतभेद बढ़ने न दें। साझा व्यापार करने से दूर ही रहें।
11 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता अतः हर कार्य तथा निर्णय बहुत सोच समझकर सावधानी पूर्वक करने की आवश्यकता है। कष्टकर यात्रा भी करनी पड़ सकती है। किसी अप्रिय समाचार से मन अशांत रहेगा। विवादों से दूर रहें। कोर्ट से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी होगी। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से समय बेहतर है।
12 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसलिए कोई भी बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से समय बेहद अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहद अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी।
मीन राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव अत्यधिक लाभदायक रहेगा। जमीन-जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। उच्चाधिकारियों से भी संबंध मजबूत बनेंगे। लिए गए निर्णयों की सराहना होगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। प्रशासनिक विभागों में नौकरी आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो ग्रह स्थितियां अनुकूल हैं।