Guru Rashi Parivartan 2021
गुरु का राशि परिवर्तन बढ़ाएगा सत्तारूढ़ सरकार की परेशानी
आचार्य पण्डित रामचंद्र शर्मा वैदिक ने बताया कि देवराज गुरु सौर मंडल का प्रमुख ग्रह है। गुरु का राशि परिवर्तन देश दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है। गुरु धर्म अध्यात्म का प्रमुख ग्रह माना जाता है। शरीर मे पाचन प्रक्रिया, श्वसन तंत्र, पेट, लिवर व ह्रदय तंत्र पर गुरु ग्रह का अधिकार है। गुरु के कुंभ राशि में प्रवेश से रोगों का प्रभाव कम होगा वहीं संहिता ग्रंथों की मानें तो राजनेताओं में वैमनस्यता का भाव बढ़ेगा व कहीं-कहीं दुर्भिक्ष की स्थितियां भी निर्मित हो सकती हैं। गुरु शनि की नीच राशि मकर से शनि की ही राशि कुंभ में प्रवेश कर रहे है। यह परिवर्तन सत्तारूढ़ सरकारों की परेशानियां बढ़ाने वाला हो सकता है।