फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 6 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:28 PM, 06-Nov-2025

250 KM दूर अंजली ने दी जान: दोस्त संग गई थी गेस्ट हाउस में, शादी से थी नाखुश; कौशल बोला- बार-बार आ रही थी कॉल

कौशल ने बताया कि गेस्ट हाउस में आने के दौरान अंजली के मोबाइल पर बार-बार उसके घर से कॉल आ रही थी। इससे अंजलि काफी परेशान थी। कौशल ने अंजली को बहुत समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। और पढ़ें

11:13 PM, 06-Nov-2025

यूपी: आवास विकास के फ्लैट खरीदारों को प्राथमिकता पर लोन देंगे बैंक, बुकिंग पर बिल रही है 15 फीसदी की छूट

Flats in Lucknow: एलडीए ने खाली फ्लैटों को बेचने के लिए पहले आओ पहले पाओ योजना को 17 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। योजना छह नवंबर को समाप्त हो रही थी। और पढ़ें

11:05 PM, 06-Nov-2025

Meerut: करीब 8 घंटे की छापेमारी, बिजेंद्र हुड्डा के घर को सील कर लौटी ईडी की टीम

Meerut: करीब 8 घंटे की छापेमारी, बिजेंद्र हुड्डा के घर को सील कर लौटी ईडी की टीम और पढ़ें

विज्ञापन
10:43 PM, 06-Nov-2025

Narsinghpur News: परिवार संग दीक्षा ले रही हैं अनामिका 9 नवंबर को त्यागेंगी सांसारिक जीवन, निकलेगा वरघोड़ा

शहर की अनामिका ओसवाल अपने पति दिनेश, बेटी हर्षिता और बेटे विधान के साथ 9 नवंबर को संन्यास लेंगी। दीक्षा समारोह गुदरी बाजार स्थित जैन मंदिर में आचार्य जिन पीयूष सागर के सान्निध्य में होगा। कार्यक्रम से पूर्व वरघोड़ा यात्रा निकलेगी। समाज में उत्साह का माहौल है। और पढ़ें

10:30 PM, 06-Nov-2025

फतेहपुर विवाद: पद्मा सिंह तक नहीं पहुंच सकी पुलिस, दबिश देने गई थी खाली हाथ लौटी

एफआईआर के बाद गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने रात में दबिश दी। महिला का आरोप है कि पुलिस ने महिलाओं से हाथापाई और अभद्रता की। दबिश के दौरान पुलिस और महिला की नोकझोंक का वीडियो वायरल हो रहा है। और पढ़ें

विज्ञापन
10:29 PM, 06-Nov-2025

Bhopal News: छह साल की बेटी के सामने पति-पत्नी की सरेआम हत्या करने वाले को दोहरी उम्रकैद की सजा

भोपाल में अदालत ने अशोका गार्डन हत्याकांड में सुनील मालवीय और उसके रिश्तेदार देवेंद्र मालवीय को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई। सुनील ने अपनी पूर्व पत्नी रचना और उसके दूसरे पति राजेंद्र सिंह की उनकी छह साल की बेटी के सामने हत्या की थी। मामला 18 जुलाई 2022 का है।  और पढ़ें

10:23 PM, 06-Nov-2025

यूपी: पीएमओ तक पहुंचा बिजली के निजीकरण का विवाद, उपभोक्ता परिषद ने खाामियां गिनाते हुए भेजा प्रस्ताव

Power in UP: यूपी में बिजली के निजीकरण का मुद्दा अब बड़ा बनता जा रहा है। सीएम योगी से दखल की मांग करने के बाद अब परिषद ने पीएमओ को पत्र भेजा है।  और पढ़ें

10:22 PM, 06-Nov-2025

Bhopal News: बिलाल ने दिनेश बनकर महिला से दोस्ती कर किया दुष्कर्म, प्रकरण दर्ज

बैरागढ़ में दुकान पर काम करने वाली महिला से युवक ने झूठा नाम दिनेश बताकर संबंध बनाए। बाद में पता चला कि वह मोहम्मद तौहीद उर्फ बिलाल है। सच्चाई सामने आने पर महिला ने दूरी बनाई तो आरोपी धमकाने और जबरन दुष्कर्म करने लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। और पढ़ें

10:16 PM, 06-Nov-2025

Bhopal News: अलमारी के लॉकर में रखा 25 लाख के सोने के बिस्किट चोरी, नौकरानियों से हो रही पूछताछ

भोपाल के कमला नगर में महिला की अलमारी से 25 लाख रुपये कीमत के दो सोने के बिस्किट चोरी हो गए। पुलिस ने नौकरानियों से पूछताछ के बाद मामला दर्ज किया। वहीं, पिपलानी में बाइक सवार बदमाशों ने बीटेक छात्र के हाथ से 20 हजार रुपये का मोबाइल झपट लिया और फरार हो गए। और पढ़ें

10:13 PM, 06-Nov-2025

Himachal News: विधायक हंसराज के निजी सचिव समेत दो पर केस, पीड़ित युवती के पिता ने लगाए थे ये आरोप

चुराह के विधायक हंसराज और युवती से जुड़े विवाद में युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने विधायक के निजी सचिव लेखराज और एक अन्य आरोपी मुनियान खान के खिलाफ अपहरण, धमकाने और जबरन बयान बदलवाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

10:09 PM, 06-Nov-2025

Sultanpur: राहुल के वोट चोरी वाले आरोप पर बोले मंत्री नंदी, ' पहले भी ऐसे आरोप दो बार उठा चुके'

Sultanpur: राहुल के वोट चोरी वाले आरोप पर बोले मंत्री नंदी, ' पहले भी ऐसे आरोप दो बार उठा चुके' और पढ़ें

10:02 PM, 06-Nov-2025

Kanpur: अखिलेश दुबे प्रकरण में एक बार फिर हलचल तेज, किशोरी वाटिका पर बुलडोजर एक्शन की मांग

Kanpur: अखिलेश दुबे प्रकरण में एक बार फिर हलचल तेज, किशोरी वाटिका पर बुलडोजर एक्शन की मांग और पढ़ें

10:01 PM, 06-Nov-2025

Indore News: इंदौर का वो उद्योगपति जिसने दान कर दिए 19 करोड़, देश भर में हो रही चर्चा

Indore News: इंदौर के उद्योगपति विनोद अग्रवाल को ₹19 करोड़ के दान के साथ एडलगिव हुरून इंडिया की शीर्ष दानदाताओं की सूची में 71वां स्थान मिला है। यह लगातार पांचवां वर्ष है जब उन्हें इस सूची में शामिल किया गया है। और पढ़ें

10:00 PM, 06-Nov-2025

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: अब अविवाहित भाई भी अनुकंपा नियुक्ति का हकदार, शर्त यह कि पत्नी का निधन हो गया हो...

Lucknow High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने एक अहम फैसला सुनाते हुए भाई को अनुकंपा नियुक्ति का हकदार माना है। बशर्ते पहले पत्नी की का निधन हो गया हो।  और पढ़ें

09:57 PM, 06-Nov-2025

Mandla News: मंडला में डिंडौरी और छत्तीसगढ़ सीमा से हाथियों का झुंड दाखिल, वन विभाग अलर्ट पर

डिंडोरी-छत्तीसगढ़ सीमा से जंगली हाथियों का झुंड मंडला जिले के कान्हा टाइगर रिजर्व के फेन अभयारण्य क्षेत्र में पहुंचा। वन विभाग ने अलर्ट जारी कर ग्रामीणों को सावधानी बरतने की अपील की है। टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है ताकि जनहानि या नुकसान से बचा जा सके।  और पढ़ें

09:57 PM, 06-Nov-2025

सीसीएसयू: यूजी एनईपी विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 26 से, 1.39 लाख छात्रों ने भरे फॉर्म, जान लें पेपर का समय

Meerut News: सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में 26 नवंबर से छह जनवरी तक परीक्षाएं होंगी। विवि प्रशासन परीक्षा की तैयारियों में जुट गया है। दो पालियों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।  और पढ़ें

09:56 PM, 06-Nov-2025

Meerut: नीले ड्रम वाली मुस्कान के घर लगा ताला, पिता की मानसिक स्थिति पर उठे सवाल...कुत्ते पर हमले का आरोप

Meerut: नीले ड्रम वाली मुस्कान के घर लगा ताला, पिता की मानसिक स्थिति पर उठे सवाल...कुत्ते पर हमले का आरोप और पढ़ें

09:49 PM, 06-Nov-2025

Kannauj: बंदी ने जहर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती

कन्नौज जिला जेल में बेटे की हत्या के आरोप में चार साल से बंद युवक ने गुुरुवार को जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। तबीयत बिगड़ने पर उसे तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। और पढ़ें

09:42 PM, 06-Nov-2025

Chhatarpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो किसानों की दर्दनाक मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

छतरपुर। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो किसानों की दर्दनाक मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका और पढ़ें

09:40 PM, 06-Nov-2025

Auraiya: पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी बोले- चुनाव जीतने पर आधी रात को आशीर्वाद लेने आए थे सांसद देवेंद्र सिंह

औरैया पहुंचे पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने कहा कि बैठक की रिकॉर्डिंग सीएम को भेजी जाएगी। और पढ़ें

09:27 PM, 06-Nov-2025

Bhopal News: ड्यूटी टाइम में गैरहाजिर डॉक्टरों पर सीएमएचओ की सख्ती, 7 दिन का वेतन काटा गया, थमाया गया नोटिस

भोपाल में सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों की लापरवाही पर सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा ने सख्त रुख अपनाया है। औचक निरीक्षण में तीन डॉक्टर ड्यूटी टाइम पर गैरहाजिर मिले, जिन पर 7 दिन की वेतन कटौती और कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। और पढ़ें

09:21 PM, 06-Nov-2025

Kanpur: गुणवत्ता पर गुस्साईं महापौर ने सड़क पर चलाया हथौड़ा, शासन तक पहुंचा घटिया पैचवर्क का मामला, मांगा जवाब

Kanpur News: महापौर ने संगीत टाकीज रोड खोदवाकर घटिया पैचवर्क की जांच कराई और नमूने  लिए।  और पढ़ें

09:06 PM, 06-Nov-2025

Sidhi News: अपने ही रिटायर शिक्षक से ली रिश्वत, सिंहावल छात्रावास अधीक्षक अशोक पांडे 10,000 लेते गिरफ्तार

रिटायर कर्मचारियों की जीवन भर की बचत मानी जाने वाली GPF राशि के नाम पर घूस मांगने वाले अधीक्षक को लोकायुक्त रीवा की टीम ने ट्रैप कर गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि जिस रिटायर कर्मचारी से रिश्वत मांगी जा रही थी, और पढ़ें

08:53 PM, 06-Nov-2025

UP : आजम खां का बड़ा बयान, बोले-लखनऊ में कोठी नहीं फिर भी मुझे घोषित किया भूमाफिया

सपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री मो. आजम खां राजधानी लखनऊ आए। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि इतनी लंबी सियासत के बावजूद लखनऊ में मेरी कोई कोठी नहीं है।  और पढ़ें

08:48 PM, 06-Nov-2025

33 लाख की चोरी: खुलासा न होने पर CP से मिले व्यापारी, सराफा की दुकान से 150 मीटर दूर मिले जेवर के खाली डिब्बे

महाराजपुर में सराफा की दुकान से पिछले शुक्रवार को हुई 33 लाख की चोरी का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। हालांकि बृहस्पतिवार को घटनास्थल से लगभग 150 मीटर दूर जेवर के खाली डिब्बे, साबड़ और अन्य औजार बरामद हुए हैं। और पढ़ें

08:40 PM, 06-Nov-2025

Narsinghpur News: नर्मदा में डूबे दो किशोरों के शव बरामद, 24 घंटे की मशक्कत के बाद निकाले जा सके बाहर

नरसिंहपुर जिले में कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान नर्मदा नदी में डूबे दो किशोरों के शव 24 घंटे की खोज के बाद बरामद हुए। गाडरवारा के ककरा घाट पर मोहित सोनी और करेली के केरपानी गांव के राजभोज गौड़ की डूबकर मौत हुई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।  और पढ़ें

08:33 PM, 06-Nov-2025

शर्मसार हुई ममता: मानसिक रूप से विक्षिप्त मां ने आठ साल के बेटे की कर दी हत्या, पहाड़ पर ले जाकर दबाया गला

सीधी जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से असामान्य महिला फूल कुमारी बैगा ने अपने आठ वर्षीय बेटे आशिक की पहाड़ पर ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी। शव अगले दिन चरवाहों को मिला। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।  और पढ़ें

08:23 PM, 06-Nov-2025

असली ने पकड़ा नकली पुलिसकर्मी:  कबाड़ी को पिस्टल दिखाकर डराया, कहा- उलटे सीधे केस में फंसा एनकाउंटर कर दूंगा

संभल के चौधरी सराय के कबाड़ी गय्यूर अहमद के पास वर्दी पहने एक व्यक्ति ने पिस्टल दिखाकर पैसे की मांग की। शक होने पर उसे पकड़ा लिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। और पढ़ें

08:16 PM, 06-Nov-2025

यूपी: लंदन में बैठकर सरकारी सेलरी लेने वाले शमशुल की जांच करेगा ईडी, विदेश से चार करोड़ की फंडिंग का आरोप

Shamsul Huda Khan: लंदन में बैठकर सहायक अध्यापक की सेलरी लेने वाले शमशुल हुदा खां के खिलाफ ईडी जांच करेगा। शमशुल पर विदेशी फंडिग लेने का आरोप है। 
  और पढ़ें

08:05 PM, 06-Nov-2025

Dhar News: पीथमपुर में शिवम इंडस्ट्री में लगी आग बुझने के बाद फैली सनसनी, जले मलबे के बीच मिले दो नर कंकाल

धार के पीथमपुर की शिवम् इंडस्ट्रीज में भीषण आग बुझने के बाद जले टैंकर के नीचे दो मानव कंकाल मिले जिसे क्षेत्र में सनसनी फैल गई, एक की पहचान नीरज अहिरवार निवासी सागर के रूप में जबकि दूसरा गुजरात निवासी बताया जा रहा है। एफएसएल टीम जांच में जुटी है। और पढ़ें

08:04 PM, 06-Nov-2025

यूपी: प्रदेश में खाद की कमी के बीच जांच के लिए जिलों में उतरेंगी टीमें, आ रही हैं खाद न मिलने की शिकायतें

Fertilizer crisis in UP: यूपी में खाद न मिलने की शिकायतों के बीच कृषि विभाग की टीमें जिलों में उतरेंगी। दूसरी तरफ सरकार का दावा है कि अभी 25 लाख मीट्रिक टन का स्टॉक उपलब्ध है।  और पढ़ें

08:04 PM, 06-Nov-2025

Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- जयराम सबकुछ ठीकठाक करते तो प्रदेश का बेड़ा गर्क न होता

वीरवार को पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जयराम ठाकुर सबकुछ ठीकठाक करते तो प्रदेश का बेड़ा गर्क न होता। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

08:03 PM, 06-Nov-2025

Indore News: भिखारियों से पेन-गुब्बारे खरीदना भी अपराध, प्रशासन ने क्यों लगाया ये बैन?

Indore News: इंदौर में भीख मांगना, भीख देना और भिखारियों से सामान खरीदना, तीनों को प्रतिबंधित किया गया है। प्रशासन की टीमें देर रात तक कार्रवाई कर रही हैं और 'भिक्षा नहीं, शिक्षा दो' अभियान के तहत बच्चों को स्कूलों से जोड़ा जा रहा है।
  और पढ़ें

07:58 PM, 06-Nov-2025

Himachal BJP: भाजपा ने 2027 के विस चुनाव का बिगुल फूंका, कांग्रेस को घेरने की बनाई रणनीति

Himachal BJP: हिमाचल भाजपा ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेशभर में करीब 25 हजार कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपने के बाद बद्दी में मिशन उड़ान 2027 नामक दो दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन से चुनावी तैयारियों को धार दी। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

07:56 PM, 06-Nov-2025

Anuppur News: तेज रफ्तार बोलेरो ने घर के बाहर बैठी महिलाओं को कुचला, गंभीर रूप से घायल

जिले के भालूमाडा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने घर के बाहर बैठी दो महिलाओं को लापरवाही पूर्व वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया वहीं आक्रोशित लोगों ने तोड़फोड़ की और पढ़ें

07:48 PM, 06-Nov-2025

हिमाचल: ऊना जिले के शराब कारोबारी को फिर मिली धमकी, पांच करोड़ रुपये मांगे; खुद को लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताया

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के एक शराब कारोबारी को व्हाट्सएप वॉयस मैसेज के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी गई है। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताया और कहा कि अगर वह अपनी जान बचाना चाहता है तो पांच करोड़ रुपये देने होंगे। और पढ़ें

07:41 PM, 06-Nov-2025

Bareilly News: भाजपा नेता के भाई ने सराफ पर चलाई गोली, पड़ोसी के हाथ में लगी; पांच आरोपियों पर रिपोर्ट

बरेली के बिहारीपुर में घर के सामने कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में भाजपा नेता के भाई ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली पड़ोसी के हाथ में लगकर पार हो गई। घटना से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई।  और पढ़ें

07:34 PM, 06-Nov-2025

कांग्रेस पर भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल का तंज,बोले- कांग्रेस में मेहनत नहीं,वंशवाद से तय होते हैं पद

यूथ कांग्रेस के नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस में मेहनत नहीं, पद वंशवाद से तय होते हैं।  
  और पढ़ें

07:28 PM, 06-Nov-2025

Damoh News: दमोह-जबलपुर हाईवे पर पलट गया गैस सिलेंडर से भरा ट्रक, लिकेज से मचा हड़कंप; बड़ा हादसा टला

दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर नरगुवा घाट के अंधे मोड़ पर कार को बचाने के प्रयास में गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पलट गया। सिलेंडर सड़क पर बिखर गए और एक में लिकेज से अफरा-तफरी मच गई। घायल चालक को बचाया गया, फायर ब्रिगेड ने स्थिति नियंत्रित की। पुलिस जांच जारी है। और पढ़ें

07:24 PM, 06-Nov-2025

यूपी: जेल में बंदी के पास फोन मिलने पर ललितपुर के जेलर निलंबित, डिप्टी जेलर-वार्डर पर भी हुई कार्रवाई

Lalitpur Jailer suspended: ललितपुर की जेल में बंदी के पास फोन मिलने पर शासन ने सख्त रुख दिखाया है। जेलर के साथ डिप्टी जेलर को भी निलंबित कर दिया गया है।  और पढ़ें

07:24 PM, 06-Nov-2025

हाईवे पर दो की मौत: कार के एयरबैग न खुलते तो मुश्किल था किसी का भी बचना, नौ घायलों में तीन की हालत गंभीर

Muzaffarnagar News: करनाल हाईवे पर नेपाल से चंड़ीगढ़ जा रही कार की टक्कर डंपर से हो गई। इस हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। मृतक बच्चे की मां की भी हालत गंभीर बताई जा रही है।  और पढ़ें

07:20 PM, 06-Nov-2025

Himachal News: अब 22 नवंबर को होगी मोहन लाल बड़ौली मामले की सुनवाई, जानें पीड़िता के वकील ने क्या कहा

वीरवार को कसौली न्यायालय में हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल पर दर्ज दुष्कर्म के मामले में सुनवाई हुई। अदालत ने 22 नवंबर को अगली सुनवाई की तारीख तय कर दी। पढ़ें पूरी खबर...
  और पढ़ें

07:18 PM, 06-Nov-2025

UP: चुनाव के दौरान बिहार जा रही 7500 लीटर शराब पकड़ी गई, 209 लोग किए गए गिरफ्तार; मिला चार किलो मादक पदार्थ

Liquor seized: बिहार चुनाव के दौरान यूपी से होते हुए बिहार जाने वाली करीब 7500 लीटर शराब बरामद की गई। इसके साथ ही बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ भी मिला।  और पढ़ें

07:14 PM, 06-Nov-2025

Indore News:ऑडियो कांड को लेकर बड़े नेताओं से शिकायत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा एआई का उपयोग कर बनाया

और पढ़ें

07:06 PM, 06-Nov-2025

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 6 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Ayodhya Ram Temple: 25 नवंबर को अयोध्या राम मंदिर में होने वाले ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी विशेष रूप से शामिल होंगे।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें