फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 8 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:26 PM, 08-Oct-2024

MP News: केंद्रीय मंत्री शिवराज के साथ मोहन यादव का रोड शो, सीएम बोले- हमारी सरकार गरीब और किसानों की

MP News: केंद्रीय मंत्री शिवराज के साथ मोहन यादव का रोड शो, सीएम बोले- हमारी सरकार गरीब और किसानों की और पढ़ें

10:09 PM, 08-Oct-2024

MP News: संपदा 2.0 सॉफ्टवेयर का CM 10 अक्टूबर को करेंगे शुभारंभ, प्रदेश में कहीं से भी कराई जा सकेगी रजिस्ट्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 10 अक्तूबर को संपदा 2.0 का शुभारंभ करेंगे। कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में दोपहर एक बजे शुभारंभ होगा। वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवडा ने बताया कि संपत्ति पंजीकरण प्रक्रिया को डिजिटल बनाने की दिशा में राज्य शासन का यह एक महत्वपूर्ण कदम है। और पढ़ें

10:03 PM, 08-Oct-2024

Tikamgarh News: देवी पंडाल के सामने अज्ञात लोगों ने फेंका मांस का टुकड़ा, पुलिस कर रही जांच

टीकमगढ़ शहर के मामोन दरवाजे हैं। वन विभाग दफ्तर के सामने दुर्गा पंडाल सजा है। पंडाल के ठीक सामने मुख्य सड़क निकलती है, जहां पर मंगवालर शाम करीब सात बजे पंडाल के ठीक सामने सड़क पर मांस पड़ा दिखाई दिया। और पढ़ें

विज्ञापन
09:54 PM, 08-Oct-2024

Bhopal MD Drugs Case: फैक्ट्री के बाद अब गोदाम में मिला कच्चा माल, इससे बन सकता था 200 करोड़ का एमडी ड्रग्स

कार्रवाई में दुकान में केमिकल के भरे हुए ड्रम समेत कई संदिग्ध चीजें पाई गईं। दुकान में केमिकल स्टोर कर रखा था। इस केमिकल का ही इस्तेमाल एमडी ड्रग बनाने में किया जाता है।  और पढ़ें

09:43 PM, 08-Oct-2024

MP High Court: अतिशेष शिक्षक स्थानांतरण पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, 50 फीसदी दिव्यांग और कर्मचारी नेता का मामला

अतिशेष शिक्षक के स्थानांतरण पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। पचास फीसदी दिव्यांग और कर्मचारी नेताओं से जुड़ा मामला है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:40 PM, 08-Oct-2024

Weather:प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में हल्की बारिश, मानसून की पूरी तरह विदाई अभी बाकी, 30 जिलों में खिली तेज धूप

लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से प्रदेश के पूर्वी हिस्से में हल्की बारिश हो रही है जबकि पश्चिमी हिस्से में तेज धूप निकल रही है। मौसम विभाग अनुसार अगले 3 दिन तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। और पढ़ें

09:37 PM, 08-Oct-2024

Sagar News: स्कूली ऑटो से गिरकर तीसरी कक्षा की बच्ची की मौत, आवारा मवेशियों को बचाने में अनियंत्रित हुआ वाहन

बीना थाना प्रभारी अनूप यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर टीम को अस्पताल भेजा गया है। बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जाएगी। और पढ़ें

09:32 PM, 08-Oct-2024

Khandwa News: अतिक्रमण के नाम पर हटाए जा रहे फल बेचने वाले ठेला चालकों का झलका दर्द, निगम गेट पर किया हंगामा

Khandwa pain fruit vendors being removed in name of encroachment was visible created ruckus corporation gate और पढ़ें

09:24 PM, 08-Oct-2024

Shardiya Navratri Sagar: बुंदेलखंड का सिद्ध शक्ति पीठ है अबार माता मंदिर, यहां आल्हा उदल ने की थी आराधना

आदिशक्ति जगत जननी जगदंबा के इक्यावन शक्ति पीठ माने जाते हैं, जो भारत वर्ष सहित नेपाल, पाकिस्तान और बांग्लादेश में स्थित हैं। लेकिन इनके अलावा देश के कोने-कोने में माता के अनेकानेक चमत्कारिक सिद्ध मठ मंदिर हैं। ऐसे ही एक चमत्कारिक प्राचीन स्थल के बारे में हम आपको बता रहे हैं और इस स्थान का नाम है अबार माता मंदिर।
  और पढ़ें

09:20 PM, 08-Oct-2024

Bhopal:प्रदेश में बच्चियों और महिलाओं से दुष्कर्म और हत्या की घटनाओं को लेकर कांग्रेसी नेता 25 घंटे उपवास बैठे

राजधानी भोपाल में मंगलवार को बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस नेता उपवास कर रहे है। सुबह 11 बजे से कांग्रेस नेताओं का उपवास शुरू हो गया है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कांग्रेस नेताओं को ब्लॉक स्तर पर उपवास करने के निर्देश दिए हैं। और पढ़ें

08:48 PM, 08-Oct-2024

Indore News: रूसी NRI ने पीएम मोदी से प्रभावित होकर निवेश किया, इंदौर के व्यापारी ने उसे बंधक बनाया

एफआईआर नहीं हुई तो एनआरआई बैनर के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, बोले दिल्ली तक पैदल यात्रा करूंगा। इंदौर में एनआरआई के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी हुई।
  और पढ़ें

08:47 PM, 08-Oct-2024

MP News: ये युवक पुरोहित का काम करने गया था अमेरिका, फिर ऐसा फंसा कि 13 साल बाद PM मोदी की मदद से लौटा भारत

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में रहने वाले कृष्ण कुमार द्विवेदी को पता नहीं था कि भारत से अमेरिका जाना तो आसान होगा पर लौटने में उन्हें 14 साल लग जाएंगे। इस अमरीकी वनवास की वजह से वे न तो अपनी मां की अर्थी को कंधा दे पाए और न ही अपने भाई-बहन की शादी में शामिल हो सके। और पढ़ें

08:46 PM, 08-Oct-2024

Indore : मैं बहुत दुःखी और नाराज हूं, पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन की बात सुन मंत्री और सांसद भी चुप हुए

ताई ने अधिकारियों, जनपद पंचायत सदस्यों और नेताओं की ली क्लास, बोली- इंदौर के गांवों में जाने से भी डर लगता है। इतनी गंदगी है वहां। 
  और पढ़ें

08:35 PM, 08-Oct-2024

Mahakaleshwar Mandir :Mahakal के प्रसाद को लेकर Madhya Pradesh हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला Ujjain

पिछले 1माह से विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर मे बाबा महाकाल को चढ़ाई जाने वाली लड्डू प्रसादी काफी चर्चाओं में बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों में किस प्रसादी के निर्माण से लेकर लड्डू की गुणवत्ता की 13 टेस्ट के माध्यम से जांच भी हो चुकी है और पढ़ें

08:30 PM, 08-Oct-2024

दुष्कर्म पीड़िता समेत तीन को गोली मारने वाले आरोपी ने खुद की कनपटी पर गोली मारी; छतरपुर हत्याकांड की कहानी

दुष्कर्म पीड़िता समेत तीन को गोली मारने वाले आरोपी ने खुद की कनपटी पर गोली मारी; छतरपुर हत्याकांड की कहानी

और पढ़ें

08:28 PM, 08-Oct-2024

Indore: इंदौर में गुंडों ने मचाया आतंक, बस्ती में गाडि़यां फोड़ी,रहवासी भड़के

पहचान छुपाने के लिए दो युवकों ने मुंह पर कपड़े बांध रखे थे। वे जोर-जोर से चिल्ला रहे थे। उनकी हरकतें देख रहवासी घरों से बाहर नहीं निकल पाए। रहवासियों ने थाने पर सूचना दी, लेकिन पुलिस काफी देर से आई, तब तक गुंडे तोड़फोड़ कर जा चुके थे। और पढ़ें

07:54 PM, 08-Oct-2024

Damoh: बंजारे को स्वप्न देकर तालाब के घाट से निकली थी खेरमाई की प्रतिमा, 80 साल पहले कराया था मंदिर का निर्माण

बंजारे के मुखिया को माता ने स्वप्न में कहा कि तालाब के घाट के पास एक पत्थर के नीचे मैं विराजमान हूं, मुझे बाहर निकालाे। जब बंजारे ने घाट पर जाकर वहां रखे एक पत्थर को सीधा किया तो मां काली की दिव्य और भव्य प्रतिमा नीचे विराजमान थी। और पढ़ें

07:44 PM, 08-Oct-2024

Chhindwara News: पावती बनाने के नाम पर 35 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, लोकायुक्त की टीम ने की कार्रवाई

आरोपी पटवारी ने किसान से पैसे हाथ में न लेकर अपने बैग में रखने को कहा, जिसके बाद लोकायुक्त की टीम ने तुरंत बैग से पैसे निकालकर पटवारी को पकड़ लिया और सर्किट हाउस ले गई। और पढ़ें

07:41 PM, 08-Oct-2024

Shardiya Navratri Umaria: भंडारी सिंह के स्वप्न में आई थी मां ज्वाला, जानिए ज्वालाधाम उचेहरा वाली की कहानी

भंडारी सिंह के सपने में मां ज्वाला आई थी। इस खबर के जरिए बताएंगे मां ज्वालाधाम उचेहरा वाली की कहानी और मान्यताएं। और पढ़ें

07:37 PM, 08-Oct-2024

Rape Case: 'बच्ची के प्राइवेट पार्ट छूना अच्छा लगता था', मासूम से ज्यादती करने वाला आरोपी बोला, चालान में क्या

Bhopal Crime News: भोपाल में तीन साल बच्ची से ज्यादती के आरोपी के खिलाफ एसआईटी ने कोर्ट में चालान पेश कर दिया है। 360 पेज के चालान में दर्ज बयान में आरोपी कासिम रेहान ने कई घिनौनी बातें कही हैं।  और पढ़ें

07:36 PM, 08-Oct-2024

MP: दुष्कर्म पीड़िता समेत तीन को गोली मारने वाले आरोपी ने खुद की कनपटी पर गोली मारी; छतरपुर हत्याकांड की कहानी

गोलीकांड के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि केस दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई नहीं की थी। वह हमें लगातार धमका रहा था, इसे लेकर कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। और पढ़ें

07:33 PM, 08-Oct-2024

Umaria: 'मैं हूं अभिमन्यु' अभियान का आयोजन,  डीआईजी बोलीं- महिलाओं के लिए सम्मान व सुरक्षा लोगों में जगाना है

डीआईजी सविता सुहाने ने कहा कि 'मैं हूं अभिमन्यु' अभियान का उद्देश्य महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना को आम जनता के दिलों में जगाना है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज के समय में किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, परंतु समाज के कुछ हिस्सों में कुरीतियां आज भी व्याप्त हैं। और पढ़ें

07:27 PM, 08-Oct-2024

Jabalpur News: पति-पत्नी दोनों सर्विस में तो एक को मिलेगा गृह भाड़ा भत्ता, हाईकोर्ट का अहम आदेश

हाईकोर्ट में दायर याचिका में यह भी कहा गया था कि गृह भाड़ा भत्ता नियमों के अनुसार पति-पत्नी दोनों सरकारी सेवा या निगम-मंडल की सेवा में कार्यरत हैं, तो केवल एक व्यक्ति को भत्ते का हकदार माना जाएगा। पति को गृह भाड़ा भत्ता नहीं मिल रहा है, इसलिए याचिकाकर्ता को भाड़ा भत्ता प्राप्त करने का अधिकार है। और पढ़ें

07:20 PM, 08-Oct-2024

Ujjain: 13 को उज्जैन आ सकते हैं सीएम यादव, 656 करोड़ के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में होंगे शामिल

कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 अक्टूबर को उज्जैन आएंगे। वे पीडब्ल्यूडी के 656 करोड़ से अधिक के कई विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इनमें शहर सहित कई बायपास मार्गों की सुविधा मिलेगी  और पढ़ें

07:15 PM, 08-Oct-2024

MP News: ग्वालियर में ट्रेन को बेपटरी करने की कोशिश, दिल्ली की ओर जाने वाले ट्रैक पर मिलीं लोहे की छड़

जीआरपी थाना प्रभारी एमपी ठक्कर ने बताया कि रेलवे ट्रेक पर लोहे की छड़ रखीं मिली हैं। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रेल की पटरी पर यह लोहे की छड़ कहां से आई और किसने रखी है इसकी जांच की जा रही है।
  और पढ़ें

07:12 PM, 08-Oct-2024

Umaria News: रेलवे ट्रैक पर नव दंपती का मिला क्षत-विक्षत शव, हत्या या आत्महत्या को लेकर पुलिस जांच शुरू

मध्यप्रदेश के उमरिया में रेलवे ट्रैक पर एक नव दंपती का क्षत-विक्षत शव मिला है। हत्या की गई है या आत्महत्या है, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।   और पढ़ें

07:08 PM, 08-Oct-2024

Indore: मांडू, महेश्वर, उज्जैन,ओंकारेश्वर की कनेक्टिविटी इंदौर-मनमाड़ व फोरलेन प्रोजेक्ट से होगी आसान

आने वाले वर्षों में इंदौर से ओंकारेश्वर की दूरी भी कम हो जाएगी। अभी दोनो नगरों के बीच जाने में तीन घंटे से ज्यादा का समय लगता है औ उज्जैन से ओंकारेश्वर की दूसरी 135 किलोमीटर से ज्यादा है। भविष्य में ढाई घंटे में सफर पूरा हो सकेगा।
  और पढ़ें

07:05 PM, 08-Oct-2024

Mp:भोपाल में स्कूल ड्रेस, पुस्तकें एक ही दुकान से खरीदने के लिए दबाव बनाने वाली निजी स्कूलों की जाएगी मान्यता

भोपाल जिला शिक्षा अधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने जिले के सभी निजी स्कूलों को निर्देश जारी किया है कि स्कूल ने पेरेंट्स पर यूनिफॉर्म या पुस्तकों के लिए दबाव डाला तो स्कूल की मान्यता रद्द कर दी जाएगी। और पढ़ें

07:04 PM, 08-Oct-2024

MP High Court: लोकतंत्र सेनानी की पत्नी के उपचार के व्यय राशि का भुगतान से इंकार, HC नोटिस जारी कर मांगा जवाब


आदर्श नगर ग्वारीघाट रोड निवासी अजीत सिंह आनंद की तरफ से दायर की गई याचिका में कहा गया था कि वह पेशे से डाइवर है। उनकी मां हरजीत सिंह कौर दिसंबर 2023 को मौत हो गई। और पढ़ें

06:47 PM, 08-Oct-2024

Sehore Crime: सहेली के बाप ने छह साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, ससुराल में रह रहा है आरोपी

मध्यप्रदेश के सीहोर में एक छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म आरोपी के बेटी से पीड़िता मिलने गई थी। ऐसे में मौका पर उसने दुष्कर्म किया। और पढ़ें

06:43 PM, 08-Oct-2024

Ujjain: बाबा महाकाल के प्रसाद बॉक्स से हटेगा मंदिर का फोटो, HC के फैसले के बाद समित ने लिया निर्णय, जानिए कारण

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने आदेश दिया कि 90 दिनों के अंदर याचिकाकर्ता के निवेदन का निराकरण किया जाए। इसके बाद श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति ने निर्णय लिया कि भोग प्रसाद के पैकेट्स पर अब सनातनी चित्र और चिन्ह अंकित नहीं किए जाएंगे।
  और पढ़ें

06:41 PM, 08-Oct-2024

Mp:निजी अस्पतालों को आयुष्मान योजना की जानकारी मुख्य द्वार पर प्रदर्शित करना अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई

एमपी में सूचीबद्ध निजी अस्पतालों को आयुष्मान भारत निरामयम् योजना के अंतर्गत निःशुल्क उपचार की जानकारी अस्पताल के मुख्य द्वार पर बड़े अक्षरों में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने का आदेश जारी किया गया है। लापरवाही पर कार्रवाई होगी। और पढ़ें

06:31 PM, 08-Oct-2024

Damoh News: सिमरी खुर्द गांव में घर के अंदर घुसा पांच फीट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

दमोह जिले के सिमरी खुर्द गांव में सोमवार रात को एक 5 फीट लंबा मगरमच्छ एक घर में घुस गया। मगरमच्छ देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया। कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू किया गया। और पढ़ें

06:23 PM, 08-Oct-2024

Mp news:कर्ज को लेकर नेता प्रतिपक्ष का तंज, बोले- दो सप्ताह बाद फिर MP सरकार कर्ज के लिए हाथ फैलाकर खड़ी हो गई

एमपी सरकार द्वारा 15 दिन के भीतर दूसरी बार कर्ज लेने की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिस पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि दो सप्ताह बाद फिर MP सरकार कर्ज के लिए हाथ फैलाकर खड़ी हो गई।  और पढ़ें

06:21 PM, 08-Oct-2024

Omkareshwar News: शिक्षक का ट्रांसफर रुकवाने के लिए धरने पर बैठी छात्राएं, एसडीएम को सौंपा आवेदन

एसडीएम ने आवेदन लेकर संबंधित विभाग तक छात्राओं का आवेदन पहुंचाने की बात कही है। लेकिन छात्राएं एसडीएम परिसर में ही धरने पर बैठ गई और मांग करने लगी कि हमारे सर का ट्रांसफर अभी का अभी रोका जाए। और पढ़ें

06:09 PM, 08-Oct-2024

Chhindwara News: PM किसान के नाम पर किसान से हुई ठगी, व्हाट्सएप में मैसेज आया और खाते से गायब हो गए 11 लाख

पीएम किसान के नाम पर किसान से ठगी हुई है। व्हाट्सएप में मैसेज आया और खाते से 11 लाख रुपये गायब हो गए। और पढ़ें

06:00 PM, 08-Oct-2024

MP News: नागपुर-समस्तीपुर-नागपुर के बीच तीन-तीन ट्रिप साप्ताहिक स्पेशन ट्रेन, इटारसी और भोपाल से होकर गुजरेगी

रेलवे ने त्यौहार के सीजन को दिखते को साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन नागपुर से समस्तीपुर के बीच चलेगी। ट्रेन इटारसी, भोपाल होकर गुरजेगी।  और पढ़ें

05:39 PM, 08-Oct-2024

Omkareshwar: बड़वाह में अष्ठ कमल पुष्प पर विराजित जयंती माता के खुले पट, भक्तों का उमड़ा सैलाब

ओंकारेश्वर के समीप स्थित बड़वाह में जयंती माता के पट बीती रात खोले गए। पट खुलते ही मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। और पढ़ें

05:22 PM, 08-Oct-2024

Ujjain News: देवास रोड पर खड़े ट्रक को ट्राले ने टक्कर मारी, सडक पर सो रहे युवक की मौत

देवास रोड़ स्थित ग्राम चंदेसरा के पास खड़े ट्रक को पीछे से आए ट्राले ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक के आगे सो रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। ड्राइवर और ट्राले का चालक भी घायल है।   और पढ़ें

05:21 PM, 08-Oct-2024

MP News: शिवपुरी में खाद की कमी को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- किसानों को नहीं आने दी जाएगी परेशानी

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को शिवपुरी दौरे पर रहे। इस दौरान सिंधिया ने कहा, किसानों को खाद की समस्या नहीं आने दी जाएगी। और पढ़ें

04:35 PM, 08-Oct-2024

Shahdol News: देवलौंद के लाल की हरियाणा में मौत, CRPF में था तैनात, चुनाव ड्यूटी के दौरान आया हार्ट अटैक

शहडोल में देवलौंद के लाल की हरियाणा में मौत हो गई। वह सीआरपीएफ में तैनात था। हरियाणा में चुनाव ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हुई है। और पढ़ें

04:34 PM, 08-Oct-2024

Burhanpur News: खतरनाक चाइनीज मांझा बाइक सवार किसान के गले फंसा, कटने से बची जीवन की डोर, गंभीर घायल

बुरहानपुर जिले में मांझे की चपेट में आने से एक बाइक सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत रही कि किसान ने चलती बाइक पर ही गर्दन में फंसे मांझे को अलग कर दिया, नहीं तो उसकी जान भी जा सकती थी।  और पढ़ें

04:20 PM, 08-Oct-2024

काल बना झोलाछाप डॉक्टर: ग्वालियर में गलत इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत, ऐसे डॉक्टरों पर कब लगेगी लगाम?

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में झोलाछाप डॉक्टर की वजह से एक युवक की जान चली गई। दरअसल, डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन लगाया था, जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी। परिजन सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। और पढ़ें

04:12 PM, 08-Oct-2024

Ujjain News: बॉलीवुड अभिनेत्री जसलिन मथारू ने किया गरबा, पांडाल में माैजूद लोगों में दिखा उत्साह

गरबा पांडाल में हजारों शहरवासी फ्री स्टाइल गरबा करते नजर आए। इस 9 दिवसीय गरबा महोत्सव में प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के गरबों की प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। और पढ़ें

03:55 PM, 08-Oct-2024

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 8 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

घटना को लेकर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। आरोपी युवक क्षेत्र के ही एक व्यापारी का बेटा है। उसके साथ दो युवक और थे।वे रात को फ्रूट मार्केट क्षेत्र में घूम रहे थे। पुलिस ने इस मामले में धारा-299 के तहत केस दर्ज किया है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें