सिंह राशि के लोग आत्मविश्वासी, नेतृत्व क्षमता वाले और महत्वाकांक्षी होते हैं। इन्हें प्रशंसा और ध्यान पसंद होता है। ये साहसी होते हैं, लेकिन कभी-कभी अहंकारी भी हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
म, मे, मी, टे, टा, टी
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धैर्य और साहस से काम लेने के लिए रहेगा। आपको पार्टनरशिप में कोई काम करने से अच्छी सफलता हासिल होगी। आपके बिजनेस में चार चांद लगेंगे, लेकिन आपको पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में अपने पिताजी से सलाह की आवश्यकता होगी। आप किसी से कोई भी वादा करने से बचें। माताजी को कोई पैरों से संबंधित समस्या खड़ी हो सकती है। आप अपनी संतान की पढ़ाई-लिखाई को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।
उपाय
सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं, इसलिए इनको सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए।
आप पूजा में इस आरती को जरूर करें, इससे सूर्यदेव प्रसन्न हो सकते हैं।
सूर्य देव आरती
ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान।
जगत् के नेत्रस्वरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।
धरत सब ही तव ध्यान, ॐ जय सूर्य भगवान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।
सारथी अरुण हैं प्रभु तुम, श्वेत कमलधारी। तुम चार भुजाधारी।।
अश्व हैं सात तुम्हारे, कोटि किरण पसारे। तुम हो देव महान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।
ऊषाकाल में जब तुम, उदयाचल आते। सब तब दर्शन पाते।।
फैलाते उजियारा, जागता तब जग सारा। करे सब तब गुणगान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।
संध्या में भुवनेश्वर अस्ताचल जाते। गोधन तब घर आते।।
गोधूलि बेला में, हर घर हर आंगन में। हो तव महिमा गान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।
देव-दनुज नर-नारी, ऋषि-मुनिवर भजते। आदित्य हृदय जपते।।
स्तोत्र ये मंगलकारी, इसकी है रचना न्यारी। दे नव जीवनदान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।
Rahu Gochar 2025: साल 2025 में राहु का राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव?
Ketu Gochar: साल 2025 में केतु बदलेंगे चाल और करेंगे बड़ा राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव
Yearly Horoscope 2025: नए साल 2025 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नववर्ष
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।