वृषभ राशि के जातक धैर्यवान, मेहनती और स्थिर विचारों वाले होते हैं। इन्हें भौतिक सुख-सुविधाओं से प्रेम होता है। ये अपने निर्णयों में अडिग रहते हैं लेकिन कभी-कभी जिद्दी भी हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
उ, ए, ई, औ, द, दी, वो
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने के लिए रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको आर्थिक मामलों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी से कोई बात सोच समझकर बोले। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे धन उधार मांग सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी मामले में जोखिम लेने से बचना होगा और आपके खर्च बेतहाशा बढ़ेंगे, जो आपकी समस्या बन सकते हैं।
विज्ञापन
उपाय
वृषभ राशि के लोग दूध और शक्कर का दान करें। मान्यता है कि इससे भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।