Aaj Ka Kanya Rashifal: आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। आपको कुछ अनुभवी व्यक्तियों से काम को लेकर सलाह लेनी पड़ सकती हैं।
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। आपको कुछ अनुभवी व्यक्तियों से काम को लेकर सलाह लेनी पड़ सकती हैं। आपने यदि किसी से कोई धन को लेकर वादा किया था, तो उसे भी आप पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। परिवार में कोई सदस्य आपके किसी बात को लेकर आपसी वाद-विवाद में पड़ सकता है। आपको अपने निजी कामों को पूरा करने के लिए भी समय निकालना होगा। आपके मन में परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी।
कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन का उपाय
आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए बहुत ही खास रहेगा। लोग आपके हर एक बात को बहुत ही ध्यान से सुनेंगे। आप आज अपनी कड़ी मेहनत के बल पर अपने लिए एक नया मुकाम हासिल कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन जीने वाले जातकों को आज साथ का अच्छा साथ मिलेगा। सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा और अतिरिक्त धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। कन्या राशि के जातक आज कार्य में सफलता पाने के लिए 'ॐ अव्ययाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।