{"_id":"5f52b7e2f1f406724f0160be","slug":"sowing-of-kharif-reached-new-record-at-1095-38-lakh-hectare","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीफ की फसल की बुवाई नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची","category":{"title":"Agriculture","title_hn":"कृषि","slug":"agriculture"}}
खरीफ की फसल की बुवाई नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची
Sat, 05 Sep 2020 03:26 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 05 Sep 2020 03:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी का असर देश में खरीफ की फसल की बुवाई पर बेअसर साबित हुआ है। खरीफ की फसलों की बुवाई 2020 के मौसम में अब तक 1,095.38 लाख हेक्टेयर के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने अच्छी बारिश तथा बीज, कीटनाशक, उर्वरक, मशीनरी और ऋ ण जैसे जरूरी सामान का समय से पहले इंतजाम रखने के कारण महामारी की स्थिति के बावजूद भी खेती के रकबे के दायरे में वृद्धि संभव होने का दावा किया।
विज्ञापन
देश में दलहन, मोटे अनाज, बाजरा और तिलहन फसलों की बुवाई लगभग समाप्त हो गई है, जबकि धान की बुवाई अभी भी जारी है। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय और राज्य सरकारों ने मिशन कार्यक्रमों और प्रमुख योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए सभी प्रयास किए हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने रिकार्ड बुवाई पर कहा कि समय पर कार्रवाई, प्रौद्योगिकियों को अपनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का श्रेय किसानों को जाता है। उनके अथक प्रयासों ने देश के विकास के लिए नए आयाम स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त कि या है।
कृषि मंत्रालय ने कहा कि चालू खरीफ सत्र के बुवाई के आंकड़ों को दो अक्तूबर को अंतिम रूप दे दिया जायेगा। खरीफ फसलों की बुवाई का पिछला रिकॉर्ड वर्ष 2016 में हासिल किया गया था, जब किसानों ने कुल 1,075.71 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसल बोई थी।