फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Agriculture ›   PM Modi Release Next Installment of PM Kisan Samman Nidhi On December 25, Address 9 Crores Farmer Families Through Video Conferencing

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट, शुक्रवार का दिन देश के अन्नदाताओं के लिए बेहद अहम

Fri, 25 Dec 2020 12:01 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 25 Dec 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
PM Modi Release Next Installment of PM Kisan Samman Nidhi On December 25, Address 9 Crores Farmer Families Through Video Conferencing
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत वित्तीय लाभ की अगली किस्त जारी करेंगे। इससे एक दिन पहले प्रधानमंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट कर किसानों को संदेश दिया। उन्होंने लिखा कि कल का दिन किसानों के लिए बेहद अहम है। बता दें कि पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुरुवार को देशभर के किसानों संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को जानकारी दी थी कि वीडियो कॉन्फ्रेंस से होने वाले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नौ करोड़ लाभार्थी किसान परिवारों को 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजने की अनुमति देंगे। 
विज्ञापन


पीएमओ के अनुसार, कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी छह विभिन्न राज्यों के किसानों के साथ बातचीत करेंगे। ये किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना को लेकर अपने अनुभव साझा करेंगे और किसानों की बेहतरी के लिए सरकार की ओर से उठाए गए कदमों पर भी अपनी राय देंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट में क्या लिखा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि कल का दिन देश के अन्नदाताओं के लिए बेहद अहम है। दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 9 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को पीएम-किसान की अगली किस्त जारी करने का सौभाग्य मिलेगा। इस अवसर पर कई राज्यों के किसान भाई-बहनों के साथ बातचीत भी करूंगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed