काम की बात: बस करना होगा ये छोटा सा काम, सरकार हर महीने आपके खाते में भेजेगी 3000 रुपये
यदि आप किसान सम्मान निधि के लाभार्थी हैं, तो सरकार की एक योजना से आपको काफी फायदा पहुंच सकता है। सरकार की इस मदद से आपको कई फायदे होने वाले हैं। प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा आपके खाते में हर महीने 3 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। इसी सिलसिले में आइए जानते कि इस योजना का लाभ पाने के लिए आपको क्या करना पड़ेगा?
विस्तार
कोरोना महामारी ने देश के हर वर्ग को नकारात्मक ढंग से प्रभावित किया है। इस बीच कई लोगों को आर्थिक स्तर पर बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कोरोना की दूसरी लहर के बाद दोबारा कोविड के मामलों की संख्या में गिरावट देखने को मिली है, पर खतरा अभी टला नहीं है। इन सब के बीच कई लोग अभी भी आर्थिक तौर पर परेशानियां झेल रहे हैं। हालांकि सरकार अपने स्तर पर कई तरह की योजनाओं के सहारे इन लोगों की मदद कर रही है।
यदि आप किसान सम्मान निधि के लाभार्थी हैं, तो सरकार की एक योजना से आपको काफी फायदा पहुंच सकता है। सरकार की इस मदद से आपको कई फायदे होने वाले हैं। प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा आपके खाते में हर महीने 3 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। इसी सिलसिले में आइए जानते कि इस योजना का लाभ पाने के लिए आपको क्या करना पड़ेगा?
भारत सरकार की इस योजना का लाभ उन सभी किसानों को मिलेगा, जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ उठा रहे हैं। हालांकि लाभ पाने के लिए उनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। सरकार की मानधन योजना के अंतर्गत पात्रता वाले लोगों को सलाना 36,000 रुपये की पेंशन दी जाएगी।
सरकार का लक्ष्य है कि इस योजना से छोटे और सीमांत किसानों को मदद मिल सके। योजना के तहत 60 की उम्र के ऊपर के किसानों के खातेे में हर महीने 3000 रुपये डाले जाएंगे।
योजना के अंतर्गत यदि आपकी उम्र 18 से 40 साल के बीच है और आपके पास 2 हेक्टेयर या उससे कम भूमि है, तो 60 साल के बाद आपको इस योजना का लाभ मिल सकता है। इसके लिए आपको हर महीने 55 रुपये सरकार की इस स्कीम में जमा करने होंगे, जब तक आपकी उम्र 60 वर्ष तक नहीं हो जाती।