फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Agriculture ›   Ministry of Agriculture says Sowing of summer crops increased by 21 percent this year

कृषि मंत्रालय : इस साल गर्मी की फसलों की बुआई में 21 फीसदी की हुई बढ़ोतरी

Sat, 29 May 2021 04:59 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 29 May 2021 04:59 AM IST
विज्ञापन
Ministry of Agriculture says Sowing of summer crops increased by 21 percent this year
किसान - फोटो : iStock

इस साल गर्मी की फसलों की बुआई में भी किसानों ने बाजी मारी है। कृषि मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल 28 मई तक 80.46 लाख हेक्टेयर बुआई हो गई है। यह पिछले साल इसी समयाविधि में 66.44 लाख हेक्टेयर से 21.10 प्रतिशत अधिक है। हालांकि मुख्य खरीफ या गर्मी की बुआई का मौसम जून में शुरू होगा।  

विज्ञापन


लॉकडाउन, मानसून पूर्व अच्छी बारिश और मई में रहे कम तापमान की वजह से मिट्टी की नमी खेती में मददगार साबित हुई है। ऐसे में दलहन, धान, तिलहन, मोटे अनाज जैसी गर्मियों की फसलों की बुआई में खासी मदद मिली है।
विज्ञापन


वहीं दलहन के बुआई क्षेत्र में इस बार खासी वृद्धि हुई है। यह पिछले वर्ष के 10.64 लाख हेक्टेयर से लगभग 67.48 प्रतिशत बढ़कर 17.82 लाख हेक्टेयर हो गई है। पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बुआई में रिकार्ड बढ़ोतरी हुई है। वैसे मौसम विभाग ने भी भविष्यवाणी की है कि मानसून की शुरुआत तय समय से एक दिन पहले 31 मई को केरल में दस्तक दे देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed